फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Case News In Hindi : 21 states selected to detect community spread, maximum surveillance in 9 districts of UP

सामुदायिक फैलाव का पता लगाने के लिए चुने 21 राज्य, सबसे ज्यादा यूपी के 9 जिलों में सर्विलांस

Wed, 13 May 2020 05:17 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 13 May 2020 05:17 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : 21 states selected to detect community spread, maximum surveillance in 9 districts of UP
बंगलूरू में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार होने के लिए परिवार के साथ कतार में खड़ी बच्ची। - फोटो : PTI

कोरोना वायरस का सामुदायिक फैलाव का पता लगाने के लिए सरकार एक कदम और आगे बढ़ चुकी है। इस सर्विलांस के लिए 21 राज्य के 69 जिलों का चयन किया है जिनमें सबसे ज्यादा 9 जिले उत्तर प्रदेश के हैं। यहां के अमरोहा, सहारनपुर, गौतमबुद्ध नगर, बरेली, बलरामपुर, मऊ, औरेया, गोंडा व उन्नाव जिले शामिल हैं। इनके अलावा दिल्ली के किसी भी जिले को सर्विलांस के लिए चयनित नहीं किया है।

विज्ञापन


भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार इन जिलों में कोरोना वायरस के सामुदायिक फैलाव का पता लगाने के लिए एंटीबॉडी जांच की जाएगी। एक जिले के 10 क्लस्टर क्षेत्र के हर घर से एक-एक व्यक्ति का सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन


व्यक्ति का रक्त लेकर सैंपल की जांच की जाएगी। ताकि यह पता चल सके कि कितने लोगों के शरीर में कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी बनकर तैयार हो चुके हैं। 

21 राज्यों में उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, तेलंगना, तमिलनाडु, राजस्थान, ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, केरल, कर्नाटक, झारखंड, गुजरात, छत्तीसगढ़, बिहार, असम और आंध्रप्रदेश शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) ने एक एलाइजा किट को विकसित किया है जोकि पहली भारतीय एंटीबॉडी किट है। इस किट के जरिये करीब ढ़ाई घंटे में 90 सैंपल की जांच हो सकती है। यह किट सिर्फ एंटीबॉडी की जांच करती है और इसका इस्तेमाल सर्विलांस के लिए हो सकता है।


उपचार के लिए मरीज की सिर्फ आरटी पीसीआर जांच ही अब तक देश में मान्य है। इसी किट के जरिए इन जिलों में सर्विलांस किया जाने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले 15 से 20 दिन में इसके परिणाम सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed