फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus : Can Normal Life Resume After Everyone Is Vaccinated in india, know what experts say research

खुलासा: कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी सामान्य जीवन मुश्किल, रिसर्च में सामने आया सच

Tue, 11 May 2021 11:56 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 11 May 2021 11:56 AM IST
सार

देश में अब तक 3.4 करोड़ लोगों को कोरोना के दोनों टीके लग चुके हैं। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि इस तरह के लोग क्या अब सामान्य जीवन जी सकते हैं? जानें विशेषज्ञों का कहना है इस पर...

विज्ञापन
Coronavirus  : Can Normal Life Resume After Everyone Is Vaccinated in india, know what experts say research
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : getty

विस्तार

देश में अब तक 3.4 करोड़ लोगों को कोरोना के दोनों टीके लग चुके हैं। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि इस तरह के लोग क्या अब सामान्य जीवन जी सकते हैं? ऑफिस जाकर काम कर सकते हैं? क्या शादियों-पार्टियों में पिछली सभी पाबंदियों को भूलकर अपने नाते-रिश्तेदारों के साथ शरीक हो सकते हैं? दरअसल, ऐसा होना फिलहाल मुश्किल है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के टीके की दोनों डोज लेने के बाद भी सामान्य तरीके से जिंदगी जीना अभी मुमकिन नहीं है। 

विज्ञापन


संक्रामक रोगों के विशेषज्ञ डॉ. नितिन शिंदे के मुताबिक, 'वैश्विक एजेंसियां सलाह दे रही हैं कि टीकाकरण का पूरा कोर्स ले चुके या कोरोना से उबर चुके लोग सामान्य जीवन जी सकते हैं, लेकिन भारत में ऐसा होना फिलहाल मुश्किल है। दरअसल, इस स्थिति के लिए भारत में पर्याप्त आबादी का टीकाकरण होना बेहद जरूरी है।'
विज्ञापन


अभी 1.72 फीसदी आबादी का ही हुआ टीकाकरण
उन्होंने बताया कि भले ही भारत में पूरी दुनिया के मुकाबले सबसे ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है, लेकिन पूरी आबादी के हिसाब से यह अभी 2.5 फीसदी ही है। आंकड़ों पर गौर करें तो टीकाकरण में महाराष्ट्र अव्वल है, लेकिन यहां अभी 1.72 फीसदी आबादी को ही कोरोना का दूसरा टीका लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका समेत कई देशों ने हटाईं पाबंदियां

डॉ. शिंदे ने बताया कि अमेरिका जैसे देशों में प्रशासन ने पाबंदियां हटा दी हैं। साथ ही, मास्क न लगाने की इजाजत भी दे दी है, लेकिन वहां अब तक 30 फीसदी आबादी को कोरोना के दोनों टीके लग चुके हैं। भारत में करीब 35 फीसदी आबादी को टीका लगने के बाद इस तरह की छूट दी जा सकेंगी।

...तब पाबंदियों में ढील देने के बारे में सोचा जाएगा
उन्होंने बताया कि भारत में इस वक्त दो वैक्सीन इस्तेमाल की जा रही हैं, जिनकी सफलता का प्रतिशत 80 फीसदी है। वहीं, अमेरिका में इस्तेमाल हो रहे टीकों का सक्सेज रेश्यो 90 फीसदी है। जब भारत में 35 फीसदी आबादी को दोनों टीके लग जाएंगे। वहीं, करीब 10 फीसदी लोग सामान्य तरीके से कोरोना को मात दे देंगे। इसके बाद भी लोगों को पाबंदियों से छूट देने के बारे में सोचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed