{"_id":"60b01ba48ebc3e00d175e7fe","slug":"coronavirus-can-damage-lungs-for-a-long-time-after-infection","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरा: संक्रमण के बाद भी लंबे समय तक फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है कोरोना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खतरा: संक्रमण के बाद भी लंबे समय तक फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है कोरोना
Fri, 28 May 2021 03:52 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 28 May 2021 03:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से ठीक होने के बाद कम से कम तीन महीने बाद भी संक्रमण के कारण मरीज के फेफड़ों को नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल, वैज्ञानिकों ने अस्पताल से घर लौटने के कम से कम तीन महीने बाद कोरोना मरीजों के फेफड़ों में लगातार हो रहे नुकसान को पहचाना और कुछ मरीजों में यह नुकसान और भी लंबे समय तक देखा गया है।
विज्ञापन
ब्रिटेन की शेफफील्ड और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के मुताबिक, फेफड़ों की ये खराबी नियमित सीटी स्कैन और क्लिनिकल जांचों में पता नहीं चल पाते हैं और मरीजों को इस कारण से आम तौर पर बताया जा रहा है कि उनके फेफड़े सामान्य हैं।
विज्ञापन
‘रेडियोलॉजी’ पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में यह भी सामने आया है कि जिन लोगों को कोरोना के कारण अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया लेकिन जिन्हें लंबे वक्त तक सांस लेने में तकलीफ होती है उनके फेफड़ों को भी इस तरह का नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हाइपर पोलराइज्ड जेनोन एमआरआई (एक्सईमआरआई) स्कैन में अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद तीन महीने से भी अधिक वक्त और कुछ मामलों में तो नौ महीनों तक कुछ मरीजों के फेफड़ों में असामान्यता पाई गई जबकि, अन्य क्लिनिकल माप सामान्य थे।