फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Assam And Meghalaya Open Liquor Shop govt decides to open liquor shop amid lockdown issue order

लॉकडाउन: असम और मेघालय सरकार का फैसला, आज से खुलेंगी शराब की दुकानें

Mon, 13 Apr 2020 02:12 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, असम/मेघालय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, असम/मेघालय Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 13 Apr 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Assam And Meghalaya Open Liquor Shop govt decides to open liquor shop amid lockdown issue order
शराब की दुकान के बाहर लगी भीड़ (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

लॉकडाउन के बीच शराब की बिक्री को लेकर कई राज्य सरकारों पर सवाल उठते रहे हैं। चाहे वो हरियाणा में लॉकडाउन के बावजूद शराब की बिक्री जारी रहने का मामला हो या फिर केरल में आत्महत्या के बढ़ते मामलों को देखते हुए डॉक्टर द्वारा शराब की सलाह देने का। इसी बीच उत्तर पूर्व के दो राज्यों असम और मेघालय सरकार ने सोमवार से शराब की दुकानें खोलने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


रविवार को जारी आदेश में कहा गया है कि असम के आबकारी विभाग ने सोमवार से शराब की दुकानों, थोक गोदामों, बोतल प्लांट, भट्टियों को खोलने की अनुमति दी है। हालांकि इस दौरान बार पूरी तरह से बंद रहेंगे। दुकानों को कम से कम कर्मचारियों के साथ काम करने और बोतल या नकदी लेते समय ग्राहकों और कर्मचारियों को हैंड सैनिटाइजर देने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


थोक गोदामों, बोतल प्लांट, ब्रुअरीज और डिस्टिलरों को अपने नियमित कर्मचारियों और श्रमिकों में से केवल 50 प्रतिशत के साथ काम करना होगा। उन्हें अपने कर्मचारियों के परिसर या नजदीकी स्थान पर रहने की व्यवस्था भी करनी होगी। एक अधिकारी का कहना है कि जब से लॉकडाउन शुरू हुआ है तब से देशी शराब का अवैध निर्माण और बिक्री कई गुना तक बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि यदि अधिकृत दुकानों को खोलने की इजाजत नहीं दी जाती है तो अवैध शराब पीने से लोगों के मरने की संभावना है। बता दें कि कोरोना वायरस संकट की वजह से भारत सहित दुनिया का एक तिहाई हिस्सा लॉकडाउन है। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या नौ हजार से ऊपर पहुंच गई है।


केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 35 लोगों की मौत हुई है। कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 9152 हो गई है। इनमें 7987 सक्रिय हैं, 856 स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 308 लोगों की मौत हो चुकी है। आज नागालैंड में कोरोना पॉजिटिव का पहला मामला सामने आया है। वहीं, महाराष्ट्र में 82, उत्तर प्रदेश के आगरा में 30, गुजरात में 22, मध्यप्रदेश के इंदौर में 22, कर्नाटक में 15, आंध्र प्रदेश में 12, राजस्थान में 11 और मुंबई के धारावी में चार नए मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed