{"_id":"5efb95b1a743401dbc47abbb","slug":"coronavirus-arogya-setu-app-is-back-after-hours","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य सेतु एप घंटों बाद हुआ ठीक, 12 करोड़ उपयोगकर्ताओं को राहत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आरोग्य सेतु एप घंटों बाद हुआ ठीक, 12 करोड़ उपयोगकर्ताओं को राहत
Wed, 01 Jul 2020 01:12 AM IST
अवधेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
आरोग्य सेतु ऐप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोग्य सेतु एप घंटो बाद ठीक कर लिया गया है। बता दें कि एप ने अचानक काम करना बंद कर दिया था। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। दरअसल एप को लॉग-इन करने पर एरर आ रहा था। इसके बाद आरोग्य सेतु एप ने एक बयान जारी कर कहा था कि एप के लॉग इन में दिक्कत आ रही है और हमारी तकनीकी टीम इस पर काम कर रही है। बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए आरोग्य सेतु एप बनाया गया है। भारत सरकार भी इस एप का जोर शोर से प्रचार प्रसार कर रही है।
वहीं एप में दिक्कत आने के बाद से माना जा रहा था कि इसे हैक कर लिया गया है। लोग सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा कर रहे हैं। मालूम हो कि इस एप को अभी तक 12 करोड़ से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। पीएम मोदी ने भी कहा था कि यह एप कोरोना वायरस से लड़ने में मदद करेगा। यह एप भारत में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए हेल्थ एप्स की सूची में शामिल हो गया है।

बता दें कि यह एप 2 अप्रैल को लॉन्च किया गया था। एप आपको कोरोना मरीज या कोई संभावित मरीज है तो उसकी जानकारी देता है। मात्र दो महीने में इसे 12 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है।
फिलहाल एप ने काम करना शुरू कर दिया है। हालांकि इसके पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
फिलहाल एप ने काम करना शुरू कर दिया है। हालांकि इसके पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।