फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: All administrative personnel of Parliament will work from home

कोविड-19: संसद के सभी प्रशासनिक कर्मियों को घर से ही काम करने का निर्देश

Sun, 25 Apr 2021 09:30 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 25 Apr 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: All administrative personnel of Parliament will work from home
संसद - फोटो : पीटीआई

विज्ञापन

राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों और इसके मद्देनजर लागू किए गए लॉकडाउन को देखते हुए संसद के सभी कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा गया है। इस सिलसिले में रविवार को लोकसभा सचिवालय ने एक आदेश भी जारी कर दिया। राज्यसभा सचिवालय ने कुछ दिनों पहले ही ऐसा ही आदेश जारी किया था।

इन आदेशों के मुताबिक, ‘संसद में काम करने वाले सभी कर्मचारी अब घर से काम करेंगे। हालांकि यह काम की अनिवार्यता पर निर्भर करेगा।’ लोकसभा सचिवालय ने अपने आदेश में कहा, ‘कोविड-19 के बढ़ते मामलों और दिल्ली में बढ़ाए गए लॉकडाउन को देखते हुए, सक्षम प्राधिकारी ने निर्णय लिया है कि लोकसभा सचिवालय के सभी श्रेणी के कर्मचारी घर से काम करेंगे।’

विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को राजधानी में लॉक्डाउन की सीमा एक और सप्ताह के लिए बढ़ा दी। उन्होंने बताया कि राजधानी में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और पिछले कुछ दिनों में इसकी दर में भी वृद्धि हुई है। हालांकि सरकारी कर्मचारियों और आवश्यक सेवाओं को इसमें छूट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed