फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: Airplane arrived in Iran with Indians stranded in Iran, Air India brought to Jaisalmer

ईरान में फंसे 120 भारतीयों को लेकर विमान पहुंचा मुंबई, अब एयर इंडिया से जैसलमेर लाया जाएगा

Fri, 13 Mar 2020 03:37 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 13 Mar 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Airplane arrived in Iran with Indians stranded in Iran, Air India brought to Jaisalmer
ईरान से लौटै भारतीय - फोटो : ANI

कोरोनावायरस प्रभावित ईरान से 120 भारतीयों को लेकर एक विमान शुक्रवार दोपहर मुंबई पहुंचा। इन भारतीयों को यहां घाटकोपर में बने आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा। यहां से इन्हें राजस्थान के जैसलमेर ले जाया जाएगा। ईरान कोरोनावायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों में से एक है और सरकार वहां फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए लगातार काम कर रही है।

विज्ञापन


‘ईरान एयर’ के विमान में कितने लोग सवार हैं इसकी तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। अधिकारी ने बताया कि विमान करीब दोपहर 12 बजकर 08 मिनट पर मुंबई हवाई अड्डे पर उतरा।
विज्ञापन


अन्य एक अधिकारी ने बताया कि इन यात्रियों को एयर इंडिया के विमान से जैसलमेर ले जाया जाएगा। सेना के प्रवक्ता (राजस्थान) कर्नल सोमित घोष ने बताया था कि ईरान से लाए जाने वाले करीब 120 भारतीयों का पहला दल शुक्रवार को जैसलमेर पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि ईरान से लगभग 120 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का विमान 13 मार्च को जैसलमेर पहुंच रहा है। उन्हें जैसलमेर में सेना द्वारा तैयार पृथक केंद्र में रखा जाएगा। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को कहा था कि 6000 से अधिक भारतीय ईरान के विभिन्न प्रांत में फंसे हैं।

गौरतलब हो कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरूवार को लोकसभा में कहा था कि कोरोनावायरस का फैलना गंभीर चिंता का विषय है तथा हम जिम्मेदारीपूर्वक इस पर प्रतिक्रिया दे रहे है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार ईरान, इटली समेत दुनिया के किसी भी भाग में रहने वाले अपने नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। 

लोकसभा में कोरोनावायरस के मुद्दे पर स्वत: संज्ञान लेते हुए दिए गए बयान में जयशंकर ने कहा था कि इटली में फंसे भारतीयों की मदद के लिए चिकित्सा दल भेजा गया है और जो जांच में नकारात्मक पाए जाएंगे, उन्हें यात्रा की अनुमति होगी। वहां नोडल आफिस स्थापित किया जा रहा है।

ईरान में फंसे 6000 भारतीय
विदेश मंत्री ने कहा था कि ईरान में 6000 भारतीय फंसे हैं जिनमें महाराष्ट्र के 1100 तीर्थयात्री और जम्मू कश्मीर के 300 छात्र शामिल हैं। विदेश मंत्री ने कहा था कि प्रारंभिक जोर तीर्थयात्रियों को वापस लाने का है जिनमें अधिकतर ईरान के कोम में फंसे हैं। उन्होंने कहा था कि ईरान में फंसे भारतीयों में से 529 के नमूनों में 229 जांच में नकारात्मक पाए गए हैं।


जयशंकर ने बताया था कि ईरान में 1000 भारतीय मछुआरे फंसे हुए हैं और इनमें से कोई भी कोरोनावायरस से संक्रमित नहीं है। उन्होंने कहा था कि ईरान में व्यवस्था गंभीर दबाव में है और इसलिए हमें वहां मेडिकल टीम भेजनी पड़ी और बाद में क्लीनिक स्थापित करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed