{"_id":"5e847cdb8ebc3e6fbc282a76","slug":"coronavirus-a-woman-kept-on-ventilator-in-pune-during-isolation-period-became-infection-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronase: पुणे में वेंटिलेटर पर रखी गई संक्रमित महिला इलाज के बाद ठीक हुई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#LadengeCoronase: पुणे में वेंटिलेटर पर रखी गई संक्रमित महिला इलाज के बाद ठीक हुई
Wed, 01 Apr 2020 05:06 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 01 Apr 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : PTI
देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों की बढ़ती संख्या के बीच महाराष्ट्र के पुणे से राहतभरी खबर आई है। यहां 14 दिनों की पृथक अवधि में हालत गंभीर होने की वजह से जीवनरक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर रखी गई गई महिला संक्रमण मुक्त हो गई है।
विज्ञापन
भारती अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है और उसे वेंटिलेटर से हटा दिया गया है एवं उसकी सेहत में सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि 30 मार्च को मरीज को न्यूनतम जीवन रक्षा प्रणाली सहायता दी गई और अब वह बातचीत कर रही है। करीब आठ घंटे तक गले के रास्ते ऑक्सीजन दी गई लेकिन अब नाक के जरिए दिए जा रहे ऑक्सीजन से वह सांस ले रही है। उसकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
डॉक्टर ने बताया कि 14 दिनों की पृथक अवधि के बाद लिए गए नमूनों की जांच में उसे संक्रमण मुक्त पाया गया। उल्लेखनीय है कि महिला का विदेश जाने का कोई इतिहास नहीं है और 16 मार्च को सांस लेने में परेशानी होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
बाद में स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते लार के नमूने पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणुरोग संस्थान भेजा गया जहां पर उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। डॉक्टर के मुताबिक महिला के परिवार के पांच अन्य सदस्य भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
वही, देश में अब तक कोरोना के कुल 1637 मामले हैं जिनमें से 386 मामले कल से आज के बीच सामने आए हैं। अबतक 38 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में बुधवार सुबह 18 और पॉजिटिव मामले सामने आए। मध्यप्रदेश में भी कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामलों में अकेले इंदौर के 19 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
महाराष्ट्र में 5,000 से अधिक लोगों को किया गया क्वारंटीन
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को बताया कि महाराष्ट्र में 5,000 से अधिक लोगों को क्वारंटीन किया गया। पत्रकारों से बात करते हुए टोपे ने कहा कि 5343 लोगों को हाई रिस्क वाले संपर्क के रूप में पहचाना गया है, क्योंकि वे राज्य में 162 कोरोना पॉजिटिव रोगियों के संपर्क में थे।
सफदरजंग हॉस्पिटल के दो रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव
दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल के दो रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए। एक पुरुष डॉक्टर जो कोरोना यूनिट में तैनात हैं और दूसरा बायोकेमिस्ट्री विभाग की तीसरे वर्ष की पीजी छात्रा हैं। अधिकारियों के मुताबिक उसका पहले का विदेशी ट्रैवल हिस्ट्री है।