फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CoronaVirus 89 thousand people have been screened at Airport, suspended service for Hong Kong

कोरोनावायरस : अमर उजाला से बोले केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, 89 हजार लोगों की हो चुकी है स्क्रीनिंग

Tue, 04 Feb 2020 01:55 PM IST
देव कश्यप डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 04 Feb 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus 89 thousand people have been screened at Airport, suspended service for Hong Kong
डॉक्टर हर्षवर्धन - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

कोरोनावायरस का कहर चीन के साथ-साथ पूरी दुनिया में फैल रहा है। सभी देशों में चीन से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। भारत भी कोरोनावायरस को लेकर पूरी सतर्कता बरत रहा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, डॉ. हर्षवर्धन ने अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत में बताया कि अब तक भारत में 89 हजार लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है।

विज्ञापन


हर्षवर्धन ने बताया कि 21 एयरपोर्ट पर उच्च स्तर की सतर्कता बरती जा रही है। नेपाल सीमा से लगते आस-पास के क्षेत्रों समेत सीमावर्ती इलाकों में उच्च स्तर की सतर्कता जारी है। हम पूरी तरह सतर्क हैं और हमारी तैयारी उच्च स्तर पर है। देश को लोगों को इस वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

मानेसर से दिल्ली के सैन्य अस्पताल में भेजे गए पांच मरीज

गुरुग्राम के नजदीक मानेसर में चीन से आए लोगों के लिए बने अस्पताल में पांच की तबीयत बिगड़ने से आनन-फानन में उन्हें दिल्ली कैंट स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है जबकि चार मरीजों की रिपोर्ट आना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी सैंपल की जांच दिल्ली एम्स में चल रही है। इनके अलावा नई दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) में भर्ती 13 में से आठ मरीजों की रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पांच मरीजों की रिपोर्ट का इंतजार है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव है, उन्हें दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। 

 

एअर इंडिया की दिल्ली-हांगकांग उड़ान आठ फरवरी से निलंबित

वहीं हांगकांग में कोरोना वायरस से एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि होने के बाद एअर इंडिया ने आठ फरवरी से अपनी दिल्ली-हांगकांग उड़ान सेवा निलंबित करने की मंगलवार को घोषणा की। कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अश्विनी लोहानी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
 



लोहानी ने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सात फरवरी को एआई 314 को रवाना करने के बाद एअर इंडिया अपनी हांगकांग की उड़ानों को निलंबित कर रहा है। कोरोनावायरस का सबसे पहले मामला चीन के वुहान शहर से सामने आया था। 

चीन में मृतकों की संख्या 425

चीन में जानलेवा कोरोनावायरस के चलते मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। चीन सरकार द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक अभी तक कोरोनावायरस के चलते 425 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इससे संक्रमित 64 नए मामले भी सामने आए हैं। पूरे देश में इससे संक्रमित लोगों की संख्या 20,400 हो गई है।

हांगकांग में कोरोना वायरस से पीड़ित एक व्यक्ति की मौत

कोरोनावायरस से पीड़ित 39 वर्षीय एक व्यक्ति की हांगकांग में मौत हो गई। यहां इस वायरस से संक्रमित किसी व्यक्ति की मौत का यह पहला मामला है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। चीन के बाहर इस वायरस से किसी की जान जाने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले फिलिपीन में एक व्यक्ति की मौत इसके कारण हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed