{"_id":"60a6307d8ebc3eff5b0eb704","slug":"coronavirus-75000-deaths-in-may-so-far-2nd-wave-shifts-to-east-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: मई में संक्रमण से गई 75 हजार की जान, बिहार समेत पूर्वी राज्यों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: मई में संक्रमण से गई 75 हजार की जान, बिहार समेत पूर्वी राज्यों की बढ़ी चिंता
Thu, 20 May 2021 03:18 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Thu, 20 May 2021 03:18 PM IST
सार
दूसरी लहर में सबसे अधिक लोगों की जान मई में गई है। मई में अब तक यानी कि 19 दिन में ही 75 हजार लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इससे पहले सर्वाधिक मौत का रिकॉर्ड अप्रैल महीने में पार हुआ था, जब करीब 49,000 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। दूसरी लहर में सबसे अधिक लोगों की जान मई में गई है। मई में अब तक यानी कि 19 दिन में ही 75 हजार लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इससे पहले सर्वाधिक मौत का रिकॉर्ड अप्रैल महीने में पार हुआ था, जब करीब 49,000 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के आंकड़ों पर नजर डालें, तो पता चलता है कि अगर अप्रैल और मई को छोड़ दें, तो इस साल के बाकी तीन माह- जनवरी, फरवरी और मार्च में प्रत्येक महीने कोरोना से मौत का आंकड़ा 6,000 से भी कम था, जबकि कोरोना की पहली लहर में सितंबर, 2020 में संक्रमण से सबसे अधिक मौतें हुई थीं। सितंबर में सर्वाधिक 33,000 लोगों की मौत हुई थी। यह रिकॉर्ड इस साल अप्रैल में 49 हजार लोगों की मौत से टूट गया था।
विज्ञापन
अगर कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों की बात करें तो लगातार आज तीसरे दिन तीन लाख से कम नए कोरोना मरीज मिले हैं। अगर कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों की बात करें तो लगातार आज तीसरे दिन तीन लाख से कम नए कोरोना मरीज मिले हैं। बीते 24 घंटे में 2 लाख 76 हजार 59 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 3 लाख 68 हजार 788 मरीज ठीक हुए, जबकि 3,876 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
यह लगातार सातवां दिन था, जब नए मरीजों से ज्यादा ठीक होने वालों का आंकड़ा रहा। बुधवार को एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 96,647 की कमी हुई। अब 31 लाख 25 हजार 140 मरीजों का इलाज चल रहा है। 11 दिन पहले 9 मई को यह आंकड़ा 37.41 लाख के पीक पर पहुंच गया था।