फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus 70 percent cases in 11 municipal areas of the country, Union Health Secretary Preeti Sudan held high level meeting

11 नगरपालिका क्षेत्रों में कोरोना के 70 फीसदी मरीज, स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन ने की उच्च स्तरीय बैठक

Sun, 24 May 2020 02:43 PM IST
आसिम खान पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 24 May 2020 02:43 PM IST
सार

  • देश के 11 नगरपालिका क्षेत्रों में कोरोना के 70 फीसदी मरीज
  • केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन ने की उच्च स्तरीय बैठक
  • स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचा मजबूत करने पर दिया जोर

विज्ञापन
coronavirus 70 percent cases in 11 municipal areas of the country, Union Health Secretary Preeti Sudan held high level meeting
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विस्तार

सरकार ने देश के 11 नगर पालिका क्षेत्रों से कहा है कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए तैयारी सुनिश्चित करने की खातिर आगामी दो महीने में स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचा मजबूत किया जाना चाहिए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और राजस्थान के इन 11 नगरपालिका क्षेत्रों में ही कोरोना वायरस के ऐसे 70 प्रतिशत मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


सरकार ने इन क्षेत्रों से कहा है कि वे कोरोना वायरस मामलों के प्रबंधन के लिए पुराने शहरों, शहरी झुग्गी बस्तियों और अधिक आबादी वाले इलाकों में निगरानी बढ़ाएं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए प्रधान स्वास्थ्य सचिवों और नगरपालिका आयुक्तों एवं 11 नगरपालिका क्षेत्रों के अन्य अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की।
विज्ञापन


सूदन ने उनसे अपील की कि वे उन जगहों पर व्यापक जांच के जरिए संक्रमण रोकथाम पर जोर दें, जहां संक्रमण फैलने का खतरा अधिक है। इसके अलावा मृत्यु दर कम करने के लिए अस्पताल में भर्ती मरीजों का उचित उपचार सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में रविवार को लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के मामलों में काफी बढ़ोतरी देखी गई। पिछले 24 घंटे में 6,767 नए मामले सामने आए और 147 लोगों की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक संक्रमण के कुल मामले 1,31,868 हो गए है जबकि बीमारी के कारण मरने वालों की संख्या 3,867 पर पहुंच गई है।

मंत्रालय के बुलेटिन के मुताबिक 73,560 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि 54,440 लोग स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, करीब 41.28 प्रतिशत मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि बैठक में कुल पुष्ट मामलों, मामलों की मृत्युदर, मामलों के दोगुने होने के समय, प्रति 10 लाख लोगों में जांच और पुष्टि की प्रतिशतता संबंधी आंकड़ों को रेखांकित किया गया।

उसने अपने बयान में कहा, बैठक में यह बताया गया गया कि उन निगमों के सामने चुनौती बड़ी है, जहां मामलों के दोगुने होने का समय कम, मृत्युदर अधिक और मामलों की पुष्टि की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है। बैठक में बताया गया कि कुछ नगरपालिका क्षेत्रों में जांच की दर बढ़ाए जाने की आवश्यकता है ताकि मामलों का जल्दी पता चल सके, संक्रमित लोगों का जल्द उपचार किया जा सके और मृत्यु दर में कमी आ सके।


स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आगामी दो महीने में स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचा मजबूत करने की जरूरत है और ऑक्सीजन, वेंटीलेटर एवं आईसीयू बिस्तरों के साथ पृथक-वास की सुविधा पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed