फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Coronavirus: 556 new cases of Covid19 were reported in West Bengal, eight patients died

कोरोना वायरस : पश्चिम बंगाल में संक्रमण के 556 नए मामले सामने आए, आठ मरीजों की मौत

Sun, 19 Dec 2021 12:13 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 19 Dec 2021 12:13 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में कोविड महामारी से आठ और लोगों की मौत हो गई, जिससे अब मरने वालों की संख्या बढ़कर 19,660 हो गई। शनिवार को कोविड-19 के 556 नए मामले सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,26,511 हो गई है।

विज्ञापन
Coronavirus: 556 new cases of Covid19 were reported in West Bengal, eight patients died
कोरोना का टीका लगवाती महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल में शनिवार को कोविड-19 के 556 नए मामले सामने आए, जो पिछले दिन के आंकड़े से 24 कम हैं, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,26,511 हो गई है।

विज्ञापन


पिछले 24 घंटों में कोविड महामारी से आठ और लोगों की मौत हो गई, जिससे अब मरने वालों की संख्या बढ़कर 19,660 हो गई। शुक्रवार को कोरोना वायरस से सात मरीजों की मौत हुई थी। ताजा मामलों में से तीन-तीन कोलकाता और पड़ोसी उत्तर 24 परगना जिले में दर्ज किए गए थे, जबकि नादिया में दो कोविड-19 की मौत हुई थी।
विज्ञापन


24 घंटों में 560 लोग इस बीमारी से हुए ठीक
पिछले 24 घंटों में 560 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या 15,99,350 हो गई है। वहीं अस्पताल में मरीजों का डिस्चार्ज रेट 98.33 फीसदी रहा। पश्चिम बंगाल में अब 7,501 सक्रिय मामले हैं, जो पिछले दिन की संख्या से 12 कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बंगाल में एक दिन में कोविड-19 का पता लगाने के लिए 38,346 नमूनों का परीक्षण किया। शनिवार को कोविड-19 टीकों की कुल 4,07,883 खुराकें दी गईं, जिससे अब तक दी गई खुराकों की कुल संख्या 9,98,99,742 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed