कोरोना : महाराष्ट्र में 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड तोड़ 43183 नए मामले, मुंबई-अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस 30 अप्रैल तक रद्द
- महाराष्ट्र में कोरोना महामारी से हालात बेकाबू
- एक दिन में अब तक के सर्वाधिक मामले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड तोड़ 43,183 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इस दौरान 32,641 लोग डिस्चार्ज हुए और 249 लोगों की मौत हो गई। बुधवार को 39,544 नए मामले सामने आए थे। यह महामारी के बाद से अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
इसके साथ ही महाराष्ट्र में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28 लाख 56 हजार 163 हो गई है। अब तक 24 लाख 33 हजार 368 स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय मरीज 3,66,533 हैं। अब तक 54,898 मौतें हो चुकी हैं।
28 मार्च को मिले थे 40 हजार से ज्यादा नए मामले
महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 39,544 नए मामले सामने आए। इससे पहले 28 मार्च को राज्य में कोरोना के 40,414 नए मामले सामने आए थे, जो सर्वाधिक थे। 22 मार्च को संक्रमितों का आंकड़ा 25 लाख को पार कर गया था जबकि 27 मार्च को यह 28 लाख को पार कर गया।
मुंबई में 8646 नए मामले
मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 8,646 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 5,031 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 18 लोगों की मौत हुई है। वहीं मुंबई में अब तक कोरोना के कुल 4,23,360 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि कुल 3,55,691 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार मुंबई में कोरोना के 55,005 सक्रिय मामले हैं और कुल 11,704 लोगों की अब तक मौत हुई है।
Maharashtra reports 43,183 new COVID-19 cases, 32,641 recoveries, 249 deaths in the last 24 hours
Total cases: 28,56,163
Total recoveries: 24,33,368
Active cases: 3,66,533
Death toll: 54,898 pic.twitter.com/aPpugamW74— ANI (@ANI) April 1, 2021
दो से 30 अप्रैल तक बंद रहेगी तेजस एक्सप्रेस
मुंबई और गुजरात में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए रेलवे ने अहमदाबाद से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को दो अप्रैल से 30 अप्रैल तक रद्द कर दिया है।
गुजरात में 2410 नए मामले
गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,410 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 2,015 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 9 लोगों की मौत हुई है। वहीं अब तक कोरोना के कुल 3,10,108 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि कुल 2,92,584 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार गुजरात में कोरोना के 12,996 सक्रिय मामले हैं और कुल 4,528 लोगों की अब तक मौत हुई है। इसके साथ ही 60,65,682 लोगों को अब तक यहां टीका लगाया जा चुका है।