फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus 3rd wave delta plus variant cases today in india latest news update on july 20

राहत: देश में 125 दिन बाद कोरोना के सबसे कम 30,093 नए मामले, 374 मरीजों की गई जान

Tue, 20 Jul 2021 10:58 AM IST
अजय सिंह पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Tue, 20 Jul 2021 10:58 AM IST
सार

देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 41.18 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

विज्ञापन
coronavirus 3rd wave delta plus variant cases today in india latest news update on july 20
टीका ही बचाएगा जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी थमी नहीं है। तीसरी लहर की आशंका के बीच केरल, महाराष्ट्र और ओडिशा समेत कई राज्यों में तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि कई दिनों बाद आज देश में संक्रमण के दैनिक मामलों और कोविड से मरने वालों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। देश में पिछले 24 घंटे में 30,093 मामले मिले और 374 लोगों की जान चली गई है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 374 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,14,482 हो गई, पिछले 111 दिन में सामने आए ये संक्रमण के सबसे कम मामले हैं। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 4,06,130 हो गई है, जो पिछले 117 दिन में सबसे कम है। यह कुल मामलों के 1.30 प्रतिशत हैं। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 15,535 कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.37 प्रतिशत है।
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 44,73,41,133 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 17,92,336 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। देश में नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 1.68 प्रतिशत है। यह पिछले 29 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम है। नमूनों में संक्रमण की पुष्टि की साप्ताहिक दर 2.06 प्रतिशत है। अभी तक कुल 3,03,53,710 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 41.18 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed