फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus 25 year old youth dies of covid 19 became country youngest one to lose life in bihar 38 year old die

Coronavirus संक्रमण की वजह से देश में सबसे कम उम्र के मरीज की मौत

Wed, 01 Apr 2020 12:04 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 01 Apr 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
coronavirus 25 year old youth dies of covid 19 became country youngest one to lose life in bihar 38 year old die
कोरोना वायरस से 25 साल के संक्रमित युवक की मौत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 1300 से ज्यादा हो चुकी है। वहीं इसकी वजह से अब तक 35 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इसी बीच बुधवार को उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वजह से पहली मौत हुई है। यह घटना गोरखपुर जिले में हुई है जहां एक 25 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव था।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


इतनी कम उम्र में कोरोना की वजह से मौत का यह देश में पहला मामला है। इससे पहले बिहार में एक 38 साल के व्यक्ति की कोरोना ने जान ली थी। अब तक यह माना जा रहा था कि कोरोना वायरस से सबसे अधिक खतरा बुजुर्गों को, श्वास संबंधी रोग से ग्रसित मरीजों को, किडनी के मरीजों या कमजोर इम्यूनिटी वालों को है।

विज्ञापन
विज्ञापन


25 साल के युवक की मौत
गोरखपुर में पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत होने से शहर में हड़कंप मच गया है। यह युवक बस्ती जिले का रहवासी था। मरीज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण कोरोना संक्रमण बताया गया है। प्रशासन ने एहतियातन बस्ती में उसके घर और आसपास के इलाके को पूरी तरह से आइसोलेट कर दिया है।

38 साल के संक्रमित की पटना एम्स में मौत
इससे पहले 23 मार्च को बिहार की राजधानी पटना के एम्स में कोरोना संक्रमित 38 साल के व्यक्ति की मौत हो गई थी। कोरोना का शिकार हुआ सैफ अली खान कतर से लौटा था और मुंगेर जिले का रहने वाला था। उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद पटना से लेकर मुंगेर तक में चौकसी बढ़ा दी गई थी। सैफ की यात्रा से लेकर उसके संपर्क में आए लोगों की जांच की गई ताकि उनका परीक्षण किया जा सके।

भारत में 69 साल के व्यक्ति की हुई थी पहली मौत
भारत में 12 मार्च को कोरोना संक्रमण के कारण पहली मौत 76 साल के व्यक्ति की हुई थी। मृतक कर्नाटक के कलबुर्गी के रहने वाले थे।

किस उम्र के लोगों को है कितना खतरा
यदि उम्र के लिहाज से देखा जाए तो कोरोना से सबसे अधिक मौत 80 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की हुई है। वहीं 10-19 साल के बच्चों में मृत्यु दर 0.2 प्रतिशत है। दुनियाभर के मामलों को देखा जाए तो वायरस से नौ साल से कम उम्र के एक भी बच्चे की मौत नहीं हुई है। जिन मरीजों की उम्र ज्यादा है सबसे ज्यादा उनकी ही मौत हुई है।
 

कोरोना प्रभावित व्यक्ति की उम्र प्रति 100 लोगों में मृतकों का प्रतिशत
80 साल से ज्यादा 14.8 प्रतिशत
70-79 साल 8.0 प्रतिशत
60-69 साल 3.6 प्रतिशत
50-59 साल 1.3 प्रतिशत
40-49 साल 0.4 प्रतिशत
30-39 साल 0.2 प्रतिशत
20-29 साल 0.2 प्रतिशत
10-19 साल 0.2 प्रतिशत
0-9 साल शून्य

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed