{"_id":"5ee70746e998f8488f365a06","slug":"coronavirus-11502-new-cases-in-the-country-325-people-died-in-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में कोरोना वायरस के 11502 नए मामले, 325 लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देश में कोरोना वायरस के 11502 नए मामले, 325 लोगों की मौत
Mon, 15 Jun 2020 10:59 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 15 Jun 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
भारत में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 11,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं और सोमवार को संक्रमण के मामले बढ़कर 3,32,424 हो गए। संक्रमण से 325 और लोगों की मौत के साथ ही मरने वालों की संख्या 9,520 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में अभी 1,53,106 लोगों का इलाज चल रहा है वहीं 1,69,797 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। एक अधिकारी ने बताया कि इस हिसाब से 51.07 फीसद मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 11,502 नए मामले सामने आने से कुल मामले बढ़कर 3,32,424 हो गए हैं। गौरतलब है कि अमेरिका, ब्राजील और रूस के बाद भारत कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन