{"_id":"66395761baa0acce25078b03","slug":"coronary-stent-price-update-govt-elaxation-for-producer-importer-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: दिल के मरीजों को बड़ी राहत, कोरोनरी स्टेंट की कीमत नहीं बढ़ेगी; NPPA का फैसला- इतने पैसे देने होंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अच्छी खबर: दिल के मरीजों को बड़ी राहत, कोरोनरी स्टेंट की कीमत नहीं बढ़ेगी; NPPA का फैसला- इतने पैसे देने होंगे
Tue, 07 May 2024 03:49 AM IST
ज्योति भास्कर
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Tue, 07 May 2024 03:49 AM IST
सार
गंभीर बीमारी होने पर महंगे मेडिकल बिल से जल्द राहत मिलने की संभावना है। केंद्र सरकार ने कोरोनरी स्टेंट की कीमतों पर अंकुश लगाने का फैसला लिया है। हालांकि, देश में स्टेंट बनाने और विदेश से आयात करने वाली कंपनियों को कीमत में संशोधन की छूट दी है। इसका मतलब कीमत एक सीमा से अधिक नहीं होगी।
विज्ञापन
कोरोनरी स्टेंट की कीमतों पर सरकार का बड़ा फैसला, दिल के मरीजों को राहत (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
दिल के मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है। सरकार ने कोरोनरी स्टेंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, उन निर्माता और आयातकों को कीमत में संशोधन करने की छूट दी है, जिनकी खुदरा कीमत निर्धारित राशि से कम हैं।
हृदय को रक्त की आपूर्ति करता है स्टेंट...
कोरोनरी स्टेंट एक ट्यूब के आकार का उपकरण है, जो कोरोनरी धमनियों में लगाया जाता है। यह हृदय को रक्त की आपूर्ति करता है ताकि कोरोनरी हृदय रोग के उपचार में धमनियों को खुला रखा जा सके।
कीमत 2023 की तुलना में लगभग बराबर
राष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने जारी आदेश में बताया कि इस साल के लिए दवा युक्त स्टेंट की अधिकतम कीमत 38,267 रुपये तय की है, जो साल 2023 की तुलना में लगभग बराबर है। आदेश के अनुसार, बेयर मेटल स्टेंट की अधिकतम कीमत 10,509 तय की है, जबकि मेटलिक डीईएस सहित ड्रग एल्यूटिंग स्टेंट (डीईएस) या फिर बायोरिसोर्बेबल वैस्कुलर स्कैफोल्ड (बीवीएस)/ बायोडिग्रेडेबल स्टेंट अधिकतम 38,267 रुपये में बेचा जा सकता है।
विज्ञापन
थोक मूल्य सूचकांक में बढ़ोतरी; कितनी कीमतें हैं
साल 2023 में बीएमएस स्टेंट की कीमत 10,509 और डीईएस यानी दवा युक्त स्टेंट की कीमत 38,265 तय की थी। हालांकि 2022 की तुलना में यह राशि अधिक है, क्योंकि उस समय बीएमएस स्टेंट की कीमत 9,373 और डीईएस स्टेंट की 34,128 रुपये निर्धारित की गई। इस बढ़ोतरी के लिए थोक मूल्य सूचकांक में बढ़ोतरी को कारण बताया जा रहा है।