फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CoronaPositive Rahman could not go to meet his mother for the last time engaged in help to the Peoples

#CoronaPositive: मां से आखिरी बार मिलने नहीं जा पाया रहमान, संकट में फंसे जरूरतमंदों की सेवा में है जुटा

Mon, 06 Apr 2020 01:54 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 06 Apr 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
CoronaPositive Rahman could not go to meet his mother for the last time engaged in help to the Peoples
जरूरतमंदों को खाना खिलाते लोग - फोटो : पीटीआई

दिल्ली में ट्रैवल एजेंसी चलाने वाले शकील-उर-रहमान ने शुक्रवार को अपनी मां नौशबा खातून को खो दिया। शकील आखिरी बार अपनी मां से मिलने नहीं जा पाए, क्योंकि वो इस लॉकडाउन में लोगों की मदद कर रहे हैं। शकील ने आखिरी बार अपनी बीमार मां को दिसंबर में देखा था, जब वो इलाज के लिए बिहार के समस्तीपुर से दिल्ली आई थीं।

विज्ञापन


शकील कोरोना वायरस के कारण देश में लगे लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की सेवा में जुटा है। उनकी मां का अंतिम संस्कार भी रिश्तेदारों ने ही किया। दोस्तों ने उन्हें आखिरी बार मां को देखने जाने के लिए कहा, तो उन्होंने कहा कि मेरी यहां ज्यादा जरूरत है, यहां कोई और मां भूख से मर न जाए। दोस्तों ने प्रशासन से परिवार से मिलने के लिए अनुमति लेने की बात कही, लेकिन रहमान ने मना कर दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संकट में फंसे जरूरतमंदों की मदद कर सका, तो यही मां की अच्छी श्रद्धांजलि होगी। वे भी यही चाहती थीं। रहमान और उनके दोस्त दिल्ली में रोज करीब 800 परिवारों की मदद कर रहे हैं। रिश्तेदारों और परिचितों से भी सहयोग मिल रहा है। रहमान की टीम मालवीय नगर, जैदपुर, तुगलक रोड और ओखला जैसे इलाकों में बेसहारा मजदूरों को मुफ्त खाना मुहैया करा रही है।

रहमान ने कहा कि मां की तबियत कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी। लॉकडाउन के बाद उनसे मिलने जाने वाला था, लेकिन आखिरी बार भी नहीं देख सका, जो हम चाहते हैं वह सब कुछ सच नहीं हो पाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed