फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona virus weakening the nerves of the brain

चौंकाने वाला खुलासा: दिमाग की नसों को कमजोर कर रहा कोरोना वायरस 

Wed, 21 Oct 2020 07:03 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 21 Oct 2020 07:03 AM IST
विज्ञापन
Corona virus weakening the nerves of the brain
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना वायरस के विषाणु शरीर के विभिन्न अंगों पर असर डालते हैं। अब तक के कई चिकित्सीय अध्ययन में इस बात का भी पता चला है कि कोरोना वायरस की वजह से मस्तिष्क पर भी असर पड़ता है। पहली बार देश में कोविड संक्रमण के चलते दिमाग की नसें कमजोर होने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


एम्स दिल्ली में भर्ती एक 11 वर्षीय बच्ची में यह परेशानी देखने को मिली
नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती एक 11 वर्षीय बच्ची में यह परेशानी देखने को मिली जिसके बाद डॉक्टरों ने भी उसे बचाने के लिए अध्ययन शुरू कर दिया है। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के कुछ दिन बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी थी।
विज्ञापन


उसे आनन-फानन में एम्स के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया इसके बाद चिकित्सकीय जांच में पता चला है कि संक्रमण की वजह से उसके मस्तिष्क की नसें कमजोर पड़ गई हैं। हालांकि एक लंबे अध्ययन और गहन निगरानी की वजह से बच्ची अब संक्रमण मुक्त है, लेकिन उसके मस्तिष्क पर अभी भी इसका असर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स के बाल न्यूरो विभागाध्यक्ष डॉ. शेफाली गुलाटी का कहना है कि नसें कमजोर पड़ने के चलते बच्चे की आंखों पर बुरा असर पड़ा है। इससे पहले कोविड संक्रमण का ऐसा मामला देखने को नहीं मिला है यह केस डॉक्टरों के लिए भी एक चुनौती बना हुआ है। डॉक्टर गुलाटी ने बताया कि कोरोना की वजह से बच्ची के दिमाग में एक्यूट डेमालिनेटिंग सिंड्रोम (एडीएस) नामक परेशानी देखने को मिली। आमतौर पर 35 से 40 वर्ष की आयु के बाद या परेशानी देखने को मिलती है लेकिन कोरोना की वजह से इतनी कम आयु में पहली बार ही देखने को मिला है।

अंतर्राष्ट्रीय मेडिकल जर्नल में प्रकाशित की जा सकती है डॉक्टरों की अध्ययन रिपोर्ट

संक्रमण से बच्चों को बचा कर रखना बेहद जरूरी डॉ. गुलाटी

डॉ. गुलाटी का कहना है कि कोरोना वायरस को लेकर अब तक काफी कुछ स्थिति स्पष्ट हो चुकी है लेकिन बच्चों में यह किस तरह का प्रभाव डाल रहा है? इस पर आज भी बहुत कुछ पता करना बाकी है। इसलिए संक्रमण से बच्चों को बचा कर रखना बेहद जरूरी है। इस दुर्लभ मामले को लेकर एम्स के डॉक्टर एक अध्ययन रिपोर्ट भी तैयार कर रहे हैं जिसे आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय मेडिकल जर्नल में प्रकाशित किया जा सकता है।


उन्होंने बताया कि जिन नसों के जरिए दिमाग शरीर के अन्य हिस्सों को संदेश पहुंचाता है उसे काफी नुकसान हुआ है। अगर बच्चे को समय पर अस्पताल नहीं लाया गया तो उसके पूरे शरीर को नुकसान हो सकता था। उसकी दृष्टि, मांसपेशियां, ब्लैडर इत्यादि को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed