फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona virus updates: Govt to receive over 30 cr doses of COVID-19 vaccines in Oct says Health Minister Mansukh Mandaviya

मनसुख मंडाविया बोले : कोरोना वैक्सीन का निर्यात अपनी जरूरतें पूरी होने के बाद ही करेंगे

Mon, 20 Sep 2021 04:21 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 20 Sep 2021 04:21 PM IST
सार

मंडाविया ने कहा कि देश में अब तक 81 करोड़ टीके लग चुके हैं। पिछले 11 दिन में ही 10 करोड़ टीके लगे हैं।  जानिए उन्होंने और क्या-क्या जानकारी दी। 
 

विज्ञापन
Corona virus updates: Govt to receive over 30 cr doses of COVID-19 vaccines in Oct says Health Minister Mansukh Mandaviya
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : ANI

विस्तार

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा है कि सरकार को अक्तूबर में 30 करोड़ कोरोना वैक्सीन मिलने जा रही हैं, जबकि अगले तीन महीने में 100 करोड़ से अधिक वैक्सीन मिलेंगी। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वैक्सीन मैत्री के तहत अक्तूबर-दिसंबर में वैक्सीन का निर्यात हमारी अपनी जरूरतें पूरी होने के बाद ही होगा। हमारे नागरिकों का वैक्सीनेशन जबसे ज्यादा जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश में अब तक 81 करोड़ टीके लग चुके हैं। पिछले 11 दिन में ही 10 करोड़ टीके लगे हैं।    

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पत्र लिखकर अतिरिक्त 50 लाख कोरोना टीके की मांग की है। उन्होंने हर हफ्ते राज्य को 50 लाख टीके देने की मांग रखी। 


देश में वैक्सीनेशन का हाल

  • भारत सरकार के मुताबिक, भारत के कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम ने आज 81 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। अब तक कुल 81,73,95,763 वैक्सीन डोज़ उपलब्ध कराए गए हैं । आज शाम सात बजे तक 85.68 लाख वैक्सीन डोज़ दी गई।
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कलेक्टरों और आयुक्तों के साथ बैठक के दौरान कहा कि हमने लगभग 82% लोगों को कोविड की पहली डोज़ लगवाई है। दूसरी डोज़ में भी तेजी आई है। वैक्सीनेशन के मामले में अगर देशभर का आंकलन किया जाए तो मध्य प्रदेश पहले या दूसरे नंबर पर है।

देश में कोरोना का हाल

  • कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 677 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,678 लोग डिस्चार्ज हुए और 24 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। यहां अब तक 29.68 लाख लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इसमें से 29.16 लाख लोग ठीक हो चुके हैं और 37,627 लोगों की मौत हुई है। यहां फिलहाल 14,358 सक्रिय मामले हैं। 
  • तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,661 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,623 लोग डिस्चार्ज हुए और 23 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। यहां अब कुल सक्रिय मामले 16,984 हैं।
  • केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15,692 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 22,223 लोग डिस्चार्ज हुए और 92 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। यहां कुल सक्रिय मामले 1.67 लाख हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोविड के लिए कुल 89,722 सैंपल की जांच की गई।

राजस्थान में आरईईटी अब आवश्यक सेवा
राजस्थान सरकार ने सफलतापूर्वक परीक्षा आयोजित करने के लिए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (आरईईटी) की सेवाओं को 20 से 30 सितंबर तक आवश्यक सेवाओं के रूप में घोषित किया है। गृह विभाग ने सोमवार को मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद इस संबंध में आदेश जारी किया है।

कांग्रेस ने लगाया गंभीर आरोप
इस बीच कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया है कि गुजरात में 10 081 के आधिकारिक आंकड़ों के मुकाबले 2.81 लाख लोगों की कोरोनाकी वजह से मौत हुई है। पार्टी ने इसके लिए राज्य सरकार की लापरवाही और विफलता को जिम्मेदार ठहराया। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता भरतसिंह सोलंकी ने मीडियाकर्मियों को बताया कि कांग्रेस की न्याय यात्रा के सिर्फ एक महीने में विपक्षी दल ने 31,850 परिवार ऐसे पाए, जिन्होंने कोरोना की वजह से किसी अपने को खोया था। उन्होंने कहा कि गुजरात कांग्रेस ने 16 अगस्त को राज्यव्यापी न्याय यात्रा शुरू की और चार हफ्तों में पार्टी नेताओं ने 31,850 परिवारों से मुलाकात की, जिन्होंने अपने सदस्यों को कोरोना की वजह से खो दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed