फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona virus: PM Narendra modi appeals for 9 minutes at 9pm

कोरोना के अंधकार को मिटाने के लिए देश ने मनाया 9 मिनट का 'उजाले का पर्व', ऐसा दिखा नजारा

Sun, 05 Apr 2020 10:40 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sun, 05 Apr 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
Corona virus: PM Narendra modi appeals for 9 minutes at 9pm
कोरोना से लड़ाई की मुहिम में देश एकजुट

कोरोना वायरस से लड़ने की मुहिम में देशवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर ठीक रात 9 बजे 9 मिनट के लिए घरों की लाइट बुझाकर और मोमबत्ती, दीये, मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर एकजुटता का प्रदर्शन किया। देशवासियों ने संकल्प लिया कि एकजुटता के साथ नियमों का पालन कर इसे हराया जा सकता है। पूरे देश में लोगों ने अपने घरों की लाइटें बुझाकर दीये, मोमबत्ती और टॉर्च की रोशनी की। खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने दीया जलाकर कोरोना वायरस से लड़ने के संकल्प को आगे बढ़ाया। केंद्र सरकार के मंत्रियों और प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने भी दीया जलाकर इस मुहिम में हिस्सा लिया। देशभर से अपडेट- 

विज्ञापन


महाराष्ट्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने भी नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में दीये प्रज्ज्वलित कर 'उजाले का पर्व' मनाया। 

विज्ञापन



दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने भी अपने आवास पर दीये जलाकर कोरोना के खिलाफ जंग का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर ठीक नौ बजे से नौ मिनट तक दीये और मोमबत्तियों से घर में प्रकाश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन






कर्नाटक के बंगलूरू में इस्कॉन मंदिर में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर रविवार रात नौ बजे दीये जलाकर 'उजाले का पर्व' मनाया गया। साथ ही कोरोना के खिलाफ जंग का संकल्प व्यक्त किया गया।




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई के संकल्प की अपील करते हुए अपने आवास पर दीया जलाया। पीएम मोदी ने अपील की थी कि देशवासी पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए अपने घरों की बत्ती बुझाएं और मोमबत्ती, दीये या मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट या टॉर्च जलाकर कोरोना से लड़ाई का संकल्प मजबूत करें।
 

पीएम मोदी की अपील पर भारतीय सेना ने भी एलओसी के अग्रिम मोर्चे पर दीया जलाकर कोरोना से जंग का संकल्प लिया।  
 

बॉलीवुड सितारों अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल, कृति सैनन और रवीना टंडन ने दीया जलाकर इस मुहिम में हिस्सा लिया। 
 

केंद्रीय मंत्री धर्मेेंद्र प्रधान ने परिवार सहित दीया जलाकर कोरोना से जंग की मुहिम का संकल्प लिया। 
 

मुंबई में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने घर पर दीया जलाकर कोरोना से लड़ाई का संकल्प लिया। 
 

पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के सदस्यों ने भी दीया जलाकर पीएम मोदी की मुहिम को आगे बढ़ाया।  
 

गुजरात: नौ बजे नौ मिनट के लिए दीया-मोमबत्ती जलाने की पीएम मोदी की अपील के बाद वडोदरा में ऐसा नजारा दिखा।
 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दीया जलाकर कोरोना के खिलाफ जंग में एकजुटता दिखाई। 
 

राजधानी दिल्ली में लोगों ने अपने घरों में दीये जलाकर कोरोना के खिलाफ जंग का संकल्प लिया। 
 

गुजरात: पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन ने अपने घर की लाइट बंद कर व दीया जलाकर कोरोना के खिलाफ मुहिम में एकजुटता का प्रदर्शन किया। 
 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर परिवार के साथ दीये जलाए। 
 

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अपने घर पर दीये रौशन किए। 
 

मुंबई की दो तस्वीरें- पहली तस्वीर है रात 9 बजे से पहले की और दूसरी 9 बजे बाद की, जब लाइटें बंद कर दीये-मोमबत्ती जलाई गईं। 
 

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में अपने आवास पर लाइट बंद कर दीया जलाया।  
 

ये नजारा है कर्नाटक के बंगलूरू का जहां लोगों ने घरों की लाइट बंद कर कोरोना के खिलाफ लड़ाई का संकल्प लिया। 
 

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घर की लाइट बंद कर व दीया जलाकार पीएम मोदी की अपील पर कोरोना के खिलाफ मुहिम को आगे बढ़ाया।  
 

उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत ने परिवार के साथ दीया प्रज्ज्वलित किया। 
 

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने अपनी पत्नी उषा के साथ यहां अपने आवास में दीप जलाये। नायडू के हवाले से एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि भारत के लोगों ने प्रधानमंत्री की अपील पर अपनी जबरदस्त प्रतिक्रिया के जरिये एक बार से यह जता दिया कि देश इस महामारी से पैदा हुए संकट से उबरने के लिये कृत संकल्पित है।
 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी दीया जलाया।  
 

लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास पर दिखा ऐसा नजारा
 

तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने भी पीएम मोदी की अपील पर मोमबत्ती जलाई। 
 

तमिलनाडु में पीएम की अपील पर ऐसा अदभुत नजारा दिखा 
 

गुजरात
ये नजारा है गुजरात का जहां लोगों ने घरों की लाइट बंद कर दीये-मोमबत्ती जलाए हैं। 
 
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दीये जलाने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह एक छोटा सा कार्य देश की एकजुटता का एक बड़ा संदेश लिए हुए है।

वहीं, कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस नेता एवं राज्य सभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने रात में एक मिनट का एक वीडियो जारी कर सरकार से पार्टी की नौ मांगों का उल्लेख किया। वीडियो में एक अंधेरे वाली पृष्ठभूमि में एक मोमबत्ती जलती हुई दिख रही है।

महाराष्ट्र में राकांपा प्रमुख शरद पवार, गायिका लता मंगेशकर, महानायक अमिताभ बच्चन और कई अन्य अभिनेता-अभिनेत्रियों सहित बॉलीवुड हस्तियों ने भी प्रधानमंत्री की अपील पर ऐसा किया। गुजरात के अहमदाबाद से कुछ लोगों के ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ जैसे नारे लगाने तथा अन्य के आतिशबाजी करने की भी खबरें हैं।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कुछ स्थानों से हिंदू भक्ति गीत बजाने, मंत्रोच्चार करने और राष्ट्रगान बजाने की खबरें हैं। इस मौके पर तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने चेन्नई स्थित राजभवन में नौ मिनट के बत्तियां बुझा दीं। छत्तीसगढ़, झारखंड और गोवा से भी बत्ती बुझाने और दीये आदि जलाये जाने की खबरें हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को लोगों से अनुरोध किया था कि वे इसे हराने में देश के 'सामूहिक संकल्प' का प्रदर्शन करने के लिए पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए अपने घरों की बत्ती बुझाएं और मोमबत्ती, दीये या मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट या टॉर्च जलाएं। 

कोरोना को प्रकाश की ताकत का परिचय कराना है

प्रधानमंत्री ने कहा था, 'रविवार पांच अप्रैल को कोरोना के संकट को चुनौती देनी है। उसे प्रकाश की ताकत का परिचय कराना है। इस पांच अप्रैल को 130 करोड़ देशवासियों की महाशक्ति का जागरण कराना है। पांच अप्रैल रविवार को मैं रविवार रात को 9 बजे आप सभी के 9 मिनट चाहता हूं। घर की बालकनी में खड़े होकर मोमबत्ती, टॉर्च, दीया या मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाएं। उस दिन घर की सभी लाइट बंद कर दें। चारों तरफ हर व्यक्ति जब एक-एक दीया जलाएगा तो प्रकाश की उस महाशक्ति का अहसास होगा, जिसमें यह उजागर होगा कि हम एक ही मकसद से एकजुट होकर लड़ रहे हैं। उस उजाले में हम संकल्प करें कि हम अकेले नहीं हैं।' 

सोनिया सहित पीएम मोदी ने की कई नेताओं से बात 

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के हर वर्ग के लोगों सहित सभी राजनीतिक दलों को एक मंच पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी के तहत आज उन्होंने देश के दो पूर्व राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों से बातचीत की। इसके अलावा उन्होंने देश की मुख्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से भी बात की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ने रविवार को सबसे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से बात की। इसके बाद उन्होंने प्रतिभा देवी सिंह पाटिल से कोविड-19 को लेकर बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह और एच डी देवेगौड़ा से भी कोरोना वायरस को लेकर चर्चा की।


इसके अलावा प्रधानमंत्री ने विभिन्न राजनीतिक पार्टी के नेताओं को भी फोन किया। पीएम ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव, पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बीजू जनता दल के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल से बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed