भारत में कोरोना LIVE: 30 राज्य लॉकडाउन, दिल्ली समेत चार राज्यों में 31 मार्च तक कर्फ्यू
- केरल में आंकड़ा 100 के करीब पहुंचा
- आईसीएमआर के मुताबिक, देश में संक्रमितों की संख्या 498 पहुंच गई है
- अब तक 9 लोगों की मौत, हिमाचल में पहली मौत
- इनमें से 402 लोग अभी भी इस वायरस से संक्रमित हैं
- महाराष्ट्र के सीएम ने राज्य में कर्फ्यू लगाने का एलान किया
- भोपाल और जबलपुर में आज से कर्फ्यू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस संक्रमण के मामले धीरे-धीरे बढ़ते ही जा रहे हैं। सोमवार को भारत में 99 नए मामले सामने आए, जो अभी तक देश में एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। इसके अलावा सोमवार को दो और लोगों की मौत के साथ देश में इसकी वजह से होने वाली कुल मौतों का आंकड़ा नौ हो गया है। इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 498 हो गई है। इनमें से 246 मामले केवल पिछले तीन दिनों में सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने 478 मामले होने की पुष्टि की है जिनमें से 40 रोगी विदेशी हैं। पढ़िए भारत में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट...
सोशल डिस्टेंसिंग से ला सकते हैं कोरोना पर नियंत्रण : आईसीएमआर
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के एक रिसर्च में सामने आया है कि होम क्वारंटीन जैसे सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का सख्ती से पालन करके कोरोना के असर को काफी हद तक कम किया जा सकता है। अध्ययन के मुताबिक सख्ती से ऐसा करने से संभावित मामलों की संख्या में 62 फीसदी की कमी आ सकती है और बढ़ते मामलों को 89 फीसदी तक कम किया जा सकता है।
ओडिशा : मुख्यमंत्री पटनायक ने दान किया तीन माह का वेतन
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपना तीन महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया है। उन्होंने कहा कि असाधारण परिस्थितियों से असाधारण जवाब देकर ही निपटा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने सभी से इसके लिए दान करने की अपील की है।
30 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन
पीआईबी के मुताबिक सोमवार रात तक चंडीगढ़, दिल्ली, गोवा, जम्मू-कश्मीर, नगालैंड, राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, लद्दाख, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, त्रिपुरा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, तमिलनाडु, केरल, हरियाणा, दमनदीव-दादर एवं नगर हवेली, पुड्डूचेरी, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, गुजरात, कर्नाटक और असम पूरी तरह लॉकडाउन रहेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा और लक्षद्वीप में आंशिक बंदी रहेगी।
भोपाल और जबलपुर में आज से कर्फ्यू
मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य की राजधानी भोपाल और जबलपुर में आज यानी कि मंगलवार से कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। उन्होंने कहा, लोगों को राज्य के 36 जिलों में लगाए गए लॉकडाउन का सख्ती से पालन करना चाहिए। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वह हम सभी की सुरक्षा के लिए घर पर ही रहें। आपातकालीन और आवश्यक सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
कोलकाता में 255 और ओडिशा में एक गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कोरोना वायरस को लेकर लगाए गए भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत प्रतिबंध के आदेश का उल्लंघन करने और मुकदमा चलाने के लिए 255 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कोलकाता के पुलिस आयुक्त अनुज शर्मा ने सभी नागरिकों से अपील की कि वह घर पर रहें और प्रशासन का सहयोग करें। वहीं, ओडिशा के संबलपुर में क्वारंटीन के निर्देशों का उल्लंघन करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ओडिशा पुलिस के पीआरओ ने बताया कि उक्त व्यक्ति हाल ही में उजबेकिस्तान से लौटा है।
शिवराज सिंह ने की उच्च स्तरीय बैठक
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।
मलयेशिया से लाए गए 113 भारतीय
एयर एशिया की एक विशेष उड़ान द्वारा एक महिला समेत 113 लोगों को मलयेशिया से वापस लाया गया। चेन्नई एयरपोर्ट पर उतरे इस विमान के सभी यात्रियों को भारतीय वायुसेना के तंबरम एयर फोर्स स्टेशन पर क्वारंटीन के लिए ले जाया गया है।
Tamil Nadu: A special Air Asia flight landed at Chennai Airport today, after evacuating 113 persons including one woman, from Malaysia. All passengers are being shifted to the Indian Air Force facility at Tambaram Air Force Station near Chennai for quarantine. #COVID19 pic.twitter.com/7QtfmuhuMr
— ANI (@ANI) March 23, 2020
पूरे देश में उबर की सेवाएं प्रभावित
कैब सेवा उबर के राइड हेड प्रदीप परमेश्वरन ने कहा है कि कोरोना वायरस को देखते हुए सरकार की एडवाइजरी के अनुसार उबर की सेवाएं पूरे भारत में प्रभावित हुई हैं। इसका मतलब यह है कि उबर की सभी सेवाएं फिलहाल उपलब्ध नहीं होंगी।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 471 हो गई।
Total number of #Coronavirus positive cases rise to 471 in India: Indian Council of Medical Research (ICMR) pic.twitter.com/lNUMDzrroQ
— ANI (@ANI) March 23, 2020
- बिहार स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि राज्य में अब तक कुल तीन कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें एक की मौत हो गई है, जबिक दो अंडर ट्रीटमेंट हैं।
- कोराना वायरस के खतरे को देखते हुए बॉम्बे (अब मुंबई) हाई कोर्ट की नगापुर बेंच ने विदर्भ क्षेत्र की जेलों में आइसोलेशन वॉर्ड बनाने के आदेश दिए।
Nagpur bench of Bombay High Court asked the Maharashtra Govt to make necessary arrangements for setting up of isolation wards at Central jails across the Vidarbha region, within a week's time.
— ANI (@ANI) March 23, 2020
- कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के देखते हुए सोमवार की रात पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई। इसमें 30 राज्य के साथ-साथ और केंद्र शासित प्रदेश भी शामिल हैं। हालांकि, तीन राज्य पूरी तरह से लॉकडाउन नहीं है, जिसमें उत्तर प्रदेश, ओड़िशा और मध्यप्रदेश शामिल है। वहीं, लक्षद्वीप में कुछ गतिविधियों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई है।
30 states/UTs announce complete lockdown in the entire state/union territory covering 548 dist to prevent the spread of #CoronavirusPandemic. 3 states (Uttar Pradesh, Madhya Pradesh, Odisha) announce closure of certain areas. Lakshadweep announces lockdown on certain activities pic.twitter.com/vBSQ7ujS9r
— ANI (@ANI) March 23, 2020
- कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे को सील कर दिया गया है।
- इंश्योरेंस रेग्युलेटरी ऐंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी ने कोरोना वायरस की वजह से बीमाधारकों को नियमों में छूट दी है।
In light of the lockdown in many states due to #Coronavirus & to ensure the continuous functioning of insurance services, Insurance Regulatory and Development Authority has permitted certain relaxations to ease the burden on policyholders: Office of Union Finance Ministry pic.twitter.com/SIOpmmHJP7
— ANI (@ANI) March 23, 2020
- झारखंड के सीएम हेमंत सोरेने ने कोरोना वायरस की वजह से काम नहीं मिलन से प्रभावित हुए कामगारों की मदद के लिए केंद्र सरकार से फंड की मांग की है।
Jharkhand CM Hemant Soren writes to Union Rural Development Ministry, seeking funds to pay labourers' unemployment allowance entitled under MNREGA if they don't get work within 15 days of their demand. #Coronavirus pic.twitter.com/6lMlDeOyyH
— ANI (@ANI) March 23, 2020
- तमिलनाडु में कोरोना के तीन नए मामले और सामने आए हैं। लंदन से लौटे 25 और 48 साल के 2 लोगों और अन्ना नगर के 54 साल के एक निवासी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इस बात की पुष्टि तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सी विजयभास्कर ने की है।
Three new #COVID19 positive cases in Tamil Nadu — 25 year-old who had returned from London, 48-year-old had returned from London and 54-year-old resident of Anna Nagar. All three are in isolation & treatment: Dr C Vijayabaskar, Tamil Nadu Health Minister (File pic) pic.twitter.com/3MAJdxB63t
— ANI (@ANI) March 23, 2020
-
लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर जयपुर में 111 वाहन जब्त
राजस्थान पुलिस ने राज्य सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन एवं पूरे जयपुर शहर में लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर जयपुर शहर में कुल 111 वाहन जब्त किये और चार लोगों गिरफ्तार किया गया है।
- लंदन से लौटा व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव पाया गया
अमरावतीः लंदन से विशाखापट्टनम लौटे व्यक्ति के कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद आंध्र प्रदेश में इस विषाणु के मामलों की संख्या बढ़कर सोमवार को सात हो गई।
- प्रधानमंत्री ने शिवराज सिंह चौहान को मध्य प्रदेश का सीएम बनने पर ट्वीट कर बधाई दी।
PM Narendra Modi: Congratulations to Shivraj Singh Chouhan on taking oath as Madhya Pradesh Chief Minister. He is an able and experienced administrator who is extremely passionate about the state's development. Best wishes to him for taking the state to new heights of progress. https://t.co/vYH7FdDRrR pic.twitter.com/B2VwQFHCZE
— ANI (@ANI) March 23, 2020
केरल सरकार शराब की दुकानें खुली रखेगी, बार बंद रहेंगे
तिरुवनंतपुरमः राज्य की वाम सरकार ने सोमवार को फैसला किया कि कोविड-19 के प्रसार के मद्देनजर राज्य संचालित शराब की दुकानें खुली रहेंगी, लेकिन बार बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने घोषणा ने यहां कोविड-19 समीक्षा बैठक के बाद इस निर्णय की घोषणा की।
डीएसपी और उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज
तेलंगाना पुलिस ने क्वारंटीन प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने के चलते यहां के एक पुलिस उपाधीक्षक और उनके बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है। वह हाल ही में लंदन से वापस लौटे थे। डीएसपी के बेटे का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है।
राजस्थान में निजी वाहनों पर रोक
राजस्थान में निजी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही मंजूरी होगी। राजस्थान में संक्रमितों की संख्या 32 पहुंच गई है। सोमवार को जोधपुर और प्रतापगढ़ में चार नए मामले सामने आए हैं।
नौसेनिकों की सेहत पर रखी जा रही निगरानी
भारतीय नौसेना के सूत्रों के मुताबिक जरूरी ऑपरेशन में लगे नौसेना के लड़ाकू जहाजों पर भी करीब से निगाह रखी जा रही है। नौसैनिकों की सेहत पर निगरानी रखी जा रही है।
कर्नाटक, गुजरात में पूरी तरह से लॉकडाउन
कर्नाटक में आज रात 12 बजे से 1 अप्रैल तक पूरी तरह लॉकडाउन हो गए हैं। गुजरात में भी 31 मार्च तक लॉकडाउन हो गया है।
देश में संक्रमितों की संख्या 467 पहुंची, नौ की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 467 तक पहुंच गई है। इसके अलावा इस वजह से नौ लोगों की मौत हो गई है।
दिल्ली में कर्फ्यू पास के साथ ही बाहर निकल सकेंगे
दिल्ली में धारा 144 को सही तरीके से लागू करने के लिए पुलिस ने राज्य को पूरी तरह से सील कर दिया है। दिल्ली पुलिस के पीआरओ एमएस रंधावा के मुताबिक सिर्फ जरूरी सामान वालों को ही सड़क पर निकलने की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को भी अपने-अपने जिला पुलिस मुख्यालय से कर्फ्यू पास लेना होगा।
मीडियाकर्मियों को कर्फ्यू पास की जरूरत नहीं होगी
दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि मीडियाकर्मियों को कर्फ्यू पास की जरूरत नहीं होगी। हालांकि उन्हें अपनी आईडी साथ रखनी होगी।
Media personnel do not require a curfew pass, they will need to carry their identity cards: Delhi Police https://t.co/lArOf0qvqx
— ANI (@ANI) March 23, 2020
केरल में सामने आए आज 28 नए मामले
केरल के मुख्यमंत्री पिनयारी विजयन ने सोमवार को जानकारी दी कि राज्य में 28 नए मामले सामने आए हैं। अब राज्य में कुल मरीजों की संख्या 95 तक पहुंच गई है। इनमें से चार इलाज कराकर घर लौट गए हैं जबकि 91 का इलाज चल रहा है।
बिहार में राशनकार्ड धारकों को एक महीने का राशन मिलेगा मुफ्त
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि राज्य के राशनकार्ड धारकों को एक महीने का राशन मुफ्त मिलेगा। इसके अलावा पेंशन पाने वालों को भी तीन महीने की पेंशन एडवांस में दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिसके पास राशनकार्ड है, उस परिवार को एक हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा कक्षा पहली से 12वीं तक के छात्रों को 31 मार्च तक स्कॉलरशिप भी दी जाएगी।
वाराणसी के लोगों से संवाद करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लोगों से संवाद करेंगे। वह 25 मार्च को शाम पांच बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोगों से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अगर आपके पास कोई सुझाव या सवाल हो तो नरेन्द्र मोदी एप के कमेंट सेक्शन में साझा कर सकते हैं।
डॉक्टरों को मिलेगा इनाम
सीएम नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि बिहार के सभी डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ को एक महीने का बेसिक वेतन अलग से प्रोत्साहन के रूप में दिया जाएगा।
गुजरात में एक और पॉजीटिव
गुजरात में एक और व्यक्ति कोरोना से पीड़ित हो गया है। राज्य में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक राज्य में अब तक 30 मरीज सामने आ चुके हैं।
मुस्तफाबाद में उपलब्ध होगी स्वास्थ्य सुविधा
दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को केजरीवाल सरकार को निर्देश दिए हैं कि वे दंगे प्रभावित क्षेत्र मुस्तफाबाद के राहत कैंप में स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था करे।
सेना की अपील अफवाहों न ध्यान न दें
सोशल मीडिया पर फैल रही फर्जी खबरों को लेकर भारतीय सेना ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। सेना के सूत्रों ने कहा कि ऐसी अफवाह उड़ रही है कि सेना को सामूहिक दाह संस्कार की ट्रेनिंग दी जा रही है। यह खबर पूरी तरह से झूठी है।
सेना की सीएसडी कैंटीन बंद
देश के 82 जिलों में सेना जवानों के अपनी यूनिट छोड़ने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा सभी सीएसडी कैंटीन को बंद करने का फैसला किया गया है।
ओडिशा के कई जिलों में भी लॉकडाउन
ओडिशा सरकार ने पुरी, नयागढ़, जगतसिंहपुर, धेनकनल, जाजपुर, भदरक, बालासोर, संबलपुर, झारसुगड़ा में 24 मार्च को सुबह सात बजे से 29 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया गया है। अब राज्य के कुल 14 जिलों में लॉकडाउन किया गया है।
हरियाणा के 15 अन्य जिलों में लॉकडाउन
हरियाणा के 15 अन्य जिलों में भी लॉकडाउन कर दिया गया है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने यह घोषणा की। रविवार को सात जिलों में लॉकडाउन की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।
शशि थरूर ने केंद्र को पत्र लिखा
केरल से कांग्रेस सांसद शशि थरूर केंद्र सरकार को पत्र लिखकर सांसद निधि के नियमों में छूट की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि सांसद निधि का इस्तेमाल कर टेस्टिंग व स्क्रीनिंग सुविधा पर खर्च किया जा सकता है।
असम में भी लॉकडाउन
असम में भी 31 मार्च तक लॉकडाउन करने का फैसला लिया गया है। राज्य के मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि सोमवार 24 मार्च शाम छह बजे से 31 मार्च तक राज्य में लॉकडाउन रहेगा।
कल दिल्ली में बाहर निकलने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा : केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को स्पष्ट कहा है कि मंगलवार से बाहर निकलने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा, 'मैं लोगों से अपील करता हूं कि नियमों का पालन करें। मंगलवार से हम नियमों का सख्ती से पालन करवाएंगे। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने घरों में रहें।'
कल से 50 फीसदी बसें चलेंगी
सीएम केजरीवाल ने कहा कि आज जरूरी सेवाओं वालों को अपने कार्यालय पहुंचने में दिक्कत हुई। इसलिए कल से 25 की बजाय 50 फीसदी डीटीसी बसें सड़कों पर चलेंगी।
उद्धव ठाकरे ने कहा, कर्फ्यू लगाना मजबूरी
महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लोग घरों से बाहर निकले। इस वजह से मजबूरी में राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा, 'मैं राज्यभर में कर्फ्यू लगाने को मजबूर हूं। लोग नहीं सुन रहे हैं और हम मजबूर हैं।'
स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी मौजूदा हालात की जानकारी
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पूरी तरह से लॉकडाउन की घोषणा की गई है। 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन घोषित किया गया है।
- देश में अब तक 415 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। 23 लोग ठीक हुए हें जिन्हें छुट्टी दी गई है। जबकि 7 की मौत हुई है, इनमें से कुछ पहले से ही बीमार थे।
- आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि देश में 12 प्रयोगशालाएं हैं, जिन्होंने अपना काम शुरू कर दिया है। देशभर में इन 12 प्रयोगशालाओं के 15000 संग्रह केंद्र हैं।
- आईसीएमआर-एनआईवी पुणे में कोरोना वायरस की जांच के लिए किट बनाए जाने का काम तेज हो गया है। टेस्ट किट बनाने के लिए एफडीए/सीई की अनुमति की आवश्यकता जरूरी नहीं है। आईसीएमआर-एनआईवी की अनुमोदित टेस्ट किट से फास्ट ट्रैक तरीके से जांच हो सकेंगी, जो मान्य होंगी।
- भार्गव ने कहा कि हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वाइन की सिफारिश केवल चिकित्सा कर्मियों के लिए की जाती है जो कोरोना संक्रमित रोगी का इलाज कर रहे हैं। दूसरा, यह केवल घर में संक्रमित मरीजों की देखभाल कर रहे लोगों के लिए इसकी सिफारिश की जाती है। वह वायरस की रोकथाम के लिए इसे ले सकते हैं।
- 24 मार्च मध्यरात्रि से घरेलू व्यावसायिक उड़ानों पर भी पाबंदी रहेगी। हालांकि कार्गो फ्लाइट पर यह पाबंदी लागू नहीं होगी।
बंगाल में एक की मौत
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि में 57 वर्षीय एक शख्स की सोमवार को करीब 3.35 बजे कार्डिएक अरेस्ट की वजह से मौत हो गई। वह कोरोना संक्रमित पाया गया था। वह और उसका परिवार हाल ही में इटली से लौटा था।
हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल का सुझाव
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की नेशनल टास्क फोर्स ने कोरोना वायरस के गंभीर मामलों में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल का सुझाव दिया।
बिहार में कोरोना के संदिग्ध विदेशी और भारतीयों को पकड़ा
बिहार के पटना में पुलिस ने किर्गिस्तान के 10 नागरिकों और दो भारतीयों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने का संदिग्ध मानते हुए पकड़ा है। उनके नमूने जांच के लिए एम्स भेजे गए हैं।
सेंसेक्स में गिरावट
सेंसेक्स ने 3934.72 अंक गिरकर 25,981.24 अंकों पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 7,945.70 पर बंद हुआ।
मध्यप्रदेश: सख्ती दिखा रही पुलिस
मध्य प्रदेश के मंदसौर में घर से निकल रहे लोगों से राज्य की पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। पुलिस ऐसे लोगों की 'मैं समाज का दुश्मन हूं' लिखे पोस्टर के साथ फोटो ले रही है। साथ ही धारा 144 का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जा रही है।
Madhya Pradesh: Police make people get clicked with pamphlets reading 'I'm enemy of society; I won't stay home' if they are found violating section 144 in Mandsaur. SP Hitesh Chaudhary says, "This is part of a social experiment to make people stay home". #Coronavirus pic.twitter.com/GMfzCEHJHb
— ANI (@ANI) March 23, 2020
राजस्थान: स्वास्थ्य मंत्री ने कहा स्थिति नियंत्रण में
राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि कोरोना को लेकर राज्य में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। हमारी तैयारियां पूरी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन के समय लोग घर से बाहर नहीं आएं।
तमिलनाडु में 31 मार्च तक धारा 144 लागू
- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीसामी ने विधानसभा में जानकारी दी है कि प्रदेश में कल शाम 6 बजे से 31 मार्च तक के लिए धारा 144 को लागू की गई है। राज्य की सीमाओं को भी सील किया जाएगा।
- तमिलनाडु के सभी प्राइवेट सस्थानों को अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने का निर्देश दिया गया।
कश्मीर: दो छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
जम्मू और कश्मीर पुलिस ने पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में पाकिस्तान और बांग्लादेश की यात्रा से लौट दो छात्रों के खिलाफ जानकारी छिपाने को लेकर एफआईआर दर्ज की है।
दिल्ली आयुष्मान भारत योजना लागू होगी
दिल्ली विधानसभा में वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने राज्य में आयुष्मान भारत योजना को लागू करने की घोषणा की।
कर्मचारियों का वेतन न काटा जाए: मंत्रालय
कोरोना वायरस के चलते श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है कि निजी व सरकारी संस्थानों के कर्मचारियों का वेतन ना काटा जाए।
Seeing the #Coronavirus pandemic, an advisory has been issued by the Ministry of Labour & Employment to all the employers of Public/Private establishments to not cut salaries or resort to layoffs of their employees: Ministry of Labour & Employment pic.twitter.com/A6g0UaAi6O
— ANI (@ANI) March 23, 2020
संसद के दोनों सदन स्थगित
- कोरोना वायरस के चलते संसद के दोनों सदन वित्त विधेयक के पास होते ही अनिश्चित काल के लिए स्थगित।
- इस संबंध में हुई थी सर्वदलीय बैठक।
Lok Sabha adjourned sine die post passage of Finance Bill. #Coronavirus pic.twitter.com/hQHumABDwn
— ANI (@ANI) March 23, 2020
पीएम मोदी की मीडिया संस्थानों से बातचीत
- पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इलेक्ट्रानिक मीडिया संस्थानों के सीईओ और एडिटर से बात की।
- पीएम ने कहा कि कोविड 19 सबसे बड़ी चुनौती है जिससे निपटने के लिए नवोन्मुखी प्रयास करने होंगे।
- पीएम ने रिपोर्टरोंं, कैमरामैनों, टेक्नीशियन के काम को सराहा।
- लॉकडाउन और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने में पीएम ने सहयोग करने की अपील की।
Prime Minister's Office: PM interacted with key stakeholders from Electronic Media. PM said COVID-19 is a lifetime challenge and needs to be tackled through innovative solutions. PM added that tireless efforts of reporters, camerapersons&technicians is great service to the nation https://t.co/cGv3Yg4jT0
— ANI (@ANI) March 23, 2020
केरल में पादरी गिरफ्तार
केरल: चलाकुडी में एक चर्च में प्रार्थना के लिए लोगों को इकट्ठा करने के आरोप में पादरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि केरल में कोरोना वायरस के मरीज महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा हैं।
Kerala: Priest of Nithya Sahaya Matha Church in Chalakudi arrested for conducting holy mass, as it violates a restriction on large gatherings due to view of Coronavirus pic.twitter.com/EssMeiqU8w
— ANI (@ANI) March 23, 2020
हैदराबाद में लॉकडाउन
- तेलंगाना: लॉकडाउन के बाद हैदराबाद में सड़कें, दुकानें और बस स्टैंड खाली नजर आ रहे हैं। यहां 31 मार्च तक लॉकडाउन है।
- तेलंगाना में अबतक 30 संक्रमित मरीज मिले हैं।
Telangana: Roads, markets and bus-stands remain deserted in Hyderabad, after lockdown declared till 31st March in the state, as a precautionary measure against #Coronavirus. pic.twitter.com/faVK0fkrTe
— ANI (@ANI) March 23, 2020
सीएम ममता का पीएम को पत्र
प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य में विमानों की लैंडिंग तुरंत रोकने की मांग की है।
एम्स में ओपीडी पर रोक
एम्स में अगले आदेश तक ओपीडी सेवा पर रोक। भीड़ रोकने के लिए लिया गया फैसला।
पंजाब में लॉकडाउन नाकाम, लगा कर्फ्यू
- पंजाब में लॉकडाउन सफल नहीं होने पर पूरे प्रदेश में कर्फ्यू लगाया गया। सीएम अमरिंदर सिंह ने किया एलान। आवश्यक सेवाओं को इससे अलग रखा गया है।
- पंजाब में बहुत तेजी से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। यहां एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है।
- पंजाब में 21 लोक संक्रमित पाए गए हैं।
इंदौर भी लॉकडाउन किया
- कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को 25 मार्च तक लॉकडाउन किया गया। इस बाबत कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने आदेश जारी किए हैं।
- कलेक्टर ने शहरवासियों से घरों में ही रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बिना किसी महत्वपूर्ण आवश्यकता के लोग घर से बाहर न निकलें।
अहमदाबाद में 40 के खिलाफ एफआईआर
- गुजरात में अहमदाबाद के खडिया में 40 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
- ये लोग 22 मार्च को अपने घरों के बाहर धारा 144 का उल्लंघन करते हुए इकट्ठा हुए थे।
- अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर आशीष भाटिया ने ये जानकारी दी।
टूटे नियम, बसों की छत पर बैठकर यात्रा
- ट्रेनें रद्द होने के बाद पटना में लोग बड़ी संख्या में बसों की छतों पर बैठकर यात्रा कर रहे हैं।
- बता दें कि बिहार सरकार ने राज्य में लॉकडाउन घोषित किया है। रेलवे ने भी 31 मार्च तक सभी ट्रेनें रद्द कर दी हैं। ऐसे में लोगों के बीच घर जाने के लिए भारी अफरातफरी मची हुई है।
- कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन नियमों की अनदेखी हो रही है।
पीएम ने की एयर इंडिया की प्रशंसा
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए एयर इंडिया की प्रशंसा की।
- पीएम ने ट्वीट कर कहा- एयर इंडिया की टीम पर गर्व है जिन्होंने कोरोना वायरस के संकट के बीच हिम्मत दिखाई। उनके इस योगदान को पूरा देश सराह रहा है।
सुप्रीम कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई
- सुप्रीम कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई की तैयारी की जा रही है।
- अदालत में पहली बार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई होगी।
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वकीलों के चैंबर भी बंद रहेंगे।
- अगले आदेश तक आमने-सामने की सुनवाई नहीं होगी।
- वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सिर्फ अत्याधिक जरूरी मामलों की ही सुनवाई होगी।
The Supreme Court makes preparations for hearing of matters through video conferencing for the first time, due to #COVID19. pic.twitter.com/ie3VfxNz64
— ANI (@ANI) March 23, 2020
हिमाचल प्रदेश में भी लॉकडाउन
- हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर का एलान, प्रदेश में अगले आदेश तक लॉकडाउन घोषित।
- उन्होंने कहा कि लोगों को घबराना नहीं चाहिए क्योंकि सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
- सीएम ने कहा कि अगले आदेश तक लॉकडाउन जारी रहेगा। आवश्यक सेवाएं मिलती रहेंगी।
सख्त कानूनी कार्रवाई करें राज्य सरकारें: केंद्र
- केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि वह कोरोना वायरस बंद को कड़ाई से लागू करें और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें।
- राज्य सरकारों से कहा गया है कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाए।
- कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें।
- पीआईबी के मुख्य डीजी केएस धतवालिया ने ट्वीट कर ये जानकारी दी।
सामुदायिक संक्रमण दौर में नहीं पहुंचे: महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री
- महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, हम मुंबई में विभिन्न चेक प्वाइंट पर भीड़ को हटाने के लिए आदेश जारी कर रहे हैं।
- पुलिस धारा 144 के अंतर्गत कार्रवाई कर सकती है।
- मैं साफ कर देना चाहता हूं कि अभीतक हम सामुदायिक संक्रमण दौर में नहीं पहुंचे हैं।
- राज्य में अबतक 89 कोरोना पॉजिटव मिले हैं जिनमें से 14 नए केस मुंबई और एक नया केस पुणे में मिला है।
संक्रमितों की संख्या 415 पहुंची
- आईसीएमआर के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के 19 नए मामले सामने आए हैं।
- इसी के साथ संक्रमितों की संख्या 415 पहुंच गई है।
कोरोना पॉजिटिव हुआ फ्रांस से आया डॉक्टर
गाजियाबाद जिले में कोरोना का तीसरा मामला पाया गया है। फ्रांस से वापस लौटे वसुंधरा निवासी प्राइवेट डॉक्टर में कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जिला एमएमजी अस्पताल भर्ती करने के लिए लाई थी, लेकिन यहां पर डॉक्टर ने हंगामा कर दिया और मानवाधिकार में कार्यरत ससुर के हवाले से उच्चाधिकारियों को फोन करा दिया। इसके बाद उसने स्वयं को सफदरजंग अस्पताल रेफर करा लिया। जिले में कोरोना का यह तीसरा मामला है। इसके पहले राजनगर एक्सटेंशन में कारोबारी व उसके बेटे में पुष्टि हुई थी, दोनों इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार को 10 लोगों के लिए रिपोर्ट आई थी अभी छह और लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है।
इटली से सबक लेकर कड़े कदम उठाए जाएं: चिदंबरम
- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने देश के प्रमुख शहरों व नगरों में लॉकडाउन का समर्थन करते हुए कहा कि इटली से सबक लेकर कड़े कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि केंद्र को अब आर्थिक कदमों की घोषणा करनी चाहिए।
- चिदंबरम ने ट्वीट किया- जनता कर्फ्यू खत्म हो गया है। इस अनुभव ने कई मुख्यमंत्रियों को अपने राज्य के कई हिस्सों में तालाबंदी की घोषणा करने के लिए प्रेरित किया है। हमें इस साहसिक कदम के लिए मुख्यमंत्रियों की तारीफ करनी चाहिए। अब हमें कोरोना वायरस के दुष्प्रभाव से निपटने के लिए केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक उपायों की घोषणा किए जाने की जरूरत है।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा हुआ है। रेलवे ने 31 मार्च तक सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया। देश के दूसरे हिस्सों में भी ऐसे ही दृश्य नजर आ रहे हैं।
Delhi: New Delhi Railway Station deserted, as all passenger trains have been cancelled till March 31 by Indian Railways. #COVID19 pic.twitter.com/QmRDAf1IGo
— ANI (@ANI) March 23, 2020
कुछ लोग लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे: पीएम
पीएम मोदी ने कहा, कुछ लोग लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया खुद को सुरक्षित रखें, अपने परिवार को सुरक्षित रखें, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। मैं राज्य सरकारों से अपील करता हूं कि वे कानून-व्यवस्था का पालन सुनिश्चित कराएं।
संसद की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेंगे शिवसेना सांसद
- कोरोना वायरस के चलते शिवसेना के सांसद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेंगे।
- तृणमूल कांग्रेस पहले ही संसद की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेने की बात कह चुकी है।
- बता दें कि आज राज्यसभा सभापति वेंकैया नायडू ने सत्र की अवधि कम करने को लेकर सभी दलों के नेताओं की बैठक भी बुलाई है।
महाराष्ट्र में 89 पहुंची मरीजों की संख्या
- महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या 89 पहुंच गई है।
- बता दें कि देश में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज महाराष्ट्र में ही हैं।
- यहां चार शहरों मुंबई, पुणे, नागपुर और पिंपरी-चिंचवाड़ में लॉकडाउन कर दिया गया है।
- स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मुंबई में रविवार को 68 वर्षीय फिलीपींस के नागरिक की मौत हो गई।
- शुरुआत में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया था लेकिन बाद में स्वस्थ घोषित कर दिया गया था। उसे कस्तूरबा गांधी अस्पताल से एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।
उबर ने दिल्ली में बंद कीं सेवाएं
- दिल्ली सरकार द्वारा लॉकडाउन की घोषणा के बाद कैब ऑपरेटर उबर ने दिल्ली में अपनी सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं।
लखनऊ में सीएए विरोधी प्रदर्शन फिलहाल बंद
लखनऊ: घंटाघर के पास CAA विरोधी प्रदर्शन करने वाली महिलाओं ने #COVID19 के मद्देनजर शहर में हुए लॉकडाउन के चलते अपने विरोध प्रदर्शन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। pic.twitter.com/xFBaNBXig6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2020
वेंकैया नायडू ने बुलाई बैठक
- राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने कोरोना वायरस से उत्पन्न हालात के कारण बजट सत्र की शेष अवधि को तय करने के लिए आज उच्च सदन में विभिन्न दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है।
- संभावना जताई जा रही है कि कोरोना वायरस के मद्देनजर संसद सत्र स्थगित भी किया जा सकता है।
कानपुर में सब्जी मार्केट में उमड़े लोग
उत्तर प्रदेश में कानपुर की रमादेवी सब्जी मार्केट का नजारा। लोग भारी संख्या में सब्जी लेने यहां पहुंचे। बता दें कि यूपी में 16 जिलों में लॉकडाउन घोषित किया गया है।
Lockdown has been imposed in 16 districts of Uttar Pradesh from 23-25 March in view of #COVID19. Visuals from Kanpur's Ramadevi vegetable market. pic.twitter.com/S9l6uUJHPb
— ANI UP (@ANINewsUP) March 23, 2020
ट्रेनें 31 मार्च तक बंद
प. बंगाल: रेलवे ने सभी ट्रेनें 31 मार्च तक बंद करने का एलान किया है। ये नजारा है खरदाह रेलवे स्टेशन का जहां महज कुछ ही लोग नजर आ रहे हैं।
West Bengal: Indian Railways has cancelled all passenger trains till 31st March in view of #COVID19. Visuals from Khardaha railway station. pic.twitter.com/BOPFuTDfWX
— ANI (@ANI) March 23, 2020
दिल्ली में 31 मार्च तक लॉकडाउन
दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज सुबह 6 बजे से 31 मार्च तक लॉकडाउन का एलान किया है। कापसहेड़ा में तैनात पुलिस गुड़गांव आने जाने वालों पर नजर रख रही है।
Delhi: Chief Minister Arvind Kejriwal has announced a lockdown in the state from 6 AM today till 31st March in view of #COVID19. Visuals from Kapas Hera where police have barricaded the movement of vehicles between Delhi and Gurugram. pic.twitter.com/H4IB6HEtf3
— ANI (@ANI) March 23, 2020
बिहार में 31 मार्च तक लॉकडाउन
बिहार में 31 मार्च तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। यहां कल एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और एक अन्य पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद राज्य सरकार ने लॉकडाउन का फैसला लिया ये तस्वीरें हैं मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र की।
Bihar: Lockdown has been imposed in the state till 31st March in view of #Coronavirus. Visuals from Muzaffarpur's Sadar Thana area. pic.twitter.com/Cpqcni0nCN
— ANI (@ANI) March 23, 2020
शाहीन बाग में ये हाल
कोरोना का डर दिल्ली के शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों पर भी नजर आ रहा है। यहां सीएए का विरोध कर रहे लोगों की संख्या गिनी चुनी रह गई है।
Delhi: Number of anti-CAA protesters at Shaheen Bagh has reduced significantly amid lockdown announced in the state in view of #Coronavirus till 31st March and the 'Janta Curfew' that was observed yesterday. pic.twitter.com/6fN1q2w5FK
— ANI (@ANI) March 23, 2020
यूपी में 16 जिलों में लॉकडाउन
उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में 23 से 25 मार्च तक लॉकडाउन घोषित।
Lockdown has been imposed in 16 districts of Uttar Pradesh from 23-25 March in view of #COVID19. Visuals from Prayagraj's old city area. pic.twitter.com/N4Kr5UJm9h
— ANI UP (@ANINewsUP) March 23, 2020
बिहार में मौत से हड़कंप
कोरोना के चलते बिहार में मौत का पहला मामला सामने आने से लोग सकते में आ गए। कुछ दिन पहले ही कतर से लौटे 38 वर्षीय युवक को शनिवार रात ही पटना एम्स में भर्ती कराया गया था। वह डायबिटीज का मरीज था और उसकी किडनी भी खराब थी। 60 साल से कम उम्र में मौत का यह पहला मामला है। बिहार में अब तक कोरोना के संक्रमण का भी मामला नहीं आया था। इसके अलावा, रविवार को ही मुंबई में दूसरी मौत की भी खबर आई। मुंबई के कस्तूरबा गांधी अस्पताल में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हालांकि, उन्हें डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी थी। गुजरात के सूरत में 67 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वह अस्थमा के मरीज थे और दोनों किडनी फेल हो गई थीं। गुजरात में कोरोना से मौत का यह पहला मामला है। मरने वाले सात में से छह लोगों को डायबिटीज थी।
11 दिन में सात मौतें, दो दिन में 40 फीसदी नए केस
कोरोना से संक्रमण के चलते पहली मौत 11 मार्च को कर्नाटक में हुई थी। दूसरी मौत दिल्ली में 13 मार्च को हुई थी। तीसरी मौत महाराष्ट्र में 17 मार्च, चौथी मौत पंजाब में 19 मार्च और एक-एक मौतें बिहार, महाराष्ट्र और गुजरात में 22 मार्च को हुई। बीते दो दिन में 40 फीसदी नए केस सामने आए हैं।
महाराष्ट्र में सबसे गंभीर स्थिति, धारा 144 लागू
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की स्थिति गंभीर हो गई है। अब तक यहां 63 मरीजों में कोरोनावायरस की पुष्टि हो चुकी है, जिनका राज्य के अलग-अलग हॉस्पिटल में इलाज जारी है। राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज, जिम और स्वीमिंग पूल बंद कर दिए गए हैं। निजी कक्षाएं, परीक्षाएं टालने का भी आदेश दिया गया है। वहीं, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा, मेरे पास अब महाराष्ट्र में धारा 144 लागू करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। देश के बाहर की किसी भी फ्लाइट को मुंबई में लैंड करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
गुजरात में दो की मौत, एक कोरोना पॉजिटिव दूसरा मरीज संदिग्ध
गुजरात में एक 69 वर्ष के एक पुरुष की सूरत के एक अस्पताल में मौत हो गई। वहीं एक कोरोना संदिग्ध महिला की भी मौत हो गई है। हालांकि, महिला की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई है।
संसद का बजट सत्र सोमवार को दोनों सदनों में वित्त बिल पास करने के बाद खत्म हो सकता है। सूत्रों ने रविवार को बताया, कोरोना वायरस के मद्देनजर 23 मार्च को संसद सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने की घोषणा हो सकती है। इससे पहले, बजट सत्र तीन अप्रैल को समाप्त होना था। टीएमसी समेत कई दलों ने कोरोना वायरस के खतरे और कई राज्यों में लॉकडाउन की घोषणा के बाद सोमवार को सत्र में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया था।
सुप्रीम कोर्ट में आज सिर्फ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई
कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई सीमित करने का फैसला किया है। इसके तहत अब केवल एक ही बेंच अति आवश्यक मामलों की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये करेगी। रविवार रात जारी सूचना के मुताबिक सोमवार को केवल सीजेआई एसए बोबडे और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई करेगी।
कोलकाता के बालीगंज इलाके में तीन और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के साथ ही मरीजों की तादाद बढ़ कर सात हो गई है। लंदन से एक युवक कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार होकर कोलकाता लौटा था। अब उसके माता-पिता के साथ घर में काम करने वाली नौकरानी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। रविवार को जांच रिपोर्ट आने पर संक्रमण की पुष्टि हुई। यानी एक ही परिवार के तीन लोग इसकी चपेट में आ गए हैं।