फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Virus: Death rate falls in the country for the first time 

पहली बार देश में मृत्युदर में गिरावट, मरीजों को बेहतर इलाज दिलाने से हालात सुधर रहे

Mon, 20 Jul 2020 04:47 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Mon, 20 Jul 2020 04:47 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus: Death rate falls in the country for the first time 
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
पहली बार देश में कोरोना संक्रमण से मृत्युदर में गिरावट आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मृत्युदर 2.5 फीसदी से कम दर्ज की गई है। शनिवार तक 26,816 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमित मरीजों की संख्या 10.77 लाख से भी अधिक है। 
विज्ञापन


मंत्रालय ने रविवार को बताया, कोरोना से होने वाली मौतों की दर 2.49 फीसदी रिकॉर्ड की गई है। मंत्रालय के अनुसार 29 प्रदेश ऐसे हैं जहां मृत्युदर राष्ट्रीय औसत से कम है। इनमें से पांच राज्यों में मृत्युदर शून्य है। 14 राज्यों में एक फीसदी से भी कम है। मंत्रालय का कहना है कि संक्रमित मरीजों को बेहतर उपचार दिलाने में राज्य कामयाब हो रहे हैं। इसी वजह से हर दिन मृत्युदर में गिरावट आ रही है। 
विज्ञापन


मंत्रालय के अनुसार, मणिपुर, नगालैंड, सिक्किम, मिजोरम और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में एक भी मौत नहीं हुई है। लद्दाख 0.09, त्रिपुरा 0.19,असम 0.23, दादरा और नगर हवेली 0.33, केरल 0.34,  छत्तीसगढ़ 0.46, अरुणाचल 0.46,  मेघालय 0.48, ओडिशा 0.51, गोवा 0.60, हिमाचल प्रदेश 0.75, बिहार 0.83, झारखंड 0.86, तेलंगाना 0.93 और उत्तराखंड में मृत्युदर 1.22 फीसदी दर्ज की गई है। इनके अलावा आंध्र 1.31, हरियाणा 1.35, तमिलनाडु 1.45, पुदुचेरी 1.48, चंडीगढ़ 1.71, जम्मू कश्मीर 1.79, राजस्थान 1.94, कर्नाटक 2.08 और यूपी में मृत्युदर 2.36 फीसदी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

10 लाख की आबादी पर 9730 की जांच

विभिन्न गणितीय मॉडल्स के आधार पर विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल महाराष्ट्र की स्थिति में कोई बदलाव दिखाई नहीं दे रहा है। प्रो. शमिका रवि ने अपने मॉडल्स के आधार पर इसकी पुष्टि भी की है। साथ ही उन्होंने बताया कि भारत में अब प्रति 10 लाख की आबादी पर 9730 लोगों की जांच हो रही है लेकिन ऐसा होने से संक्रमित मिलने वाले सैंपल की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, और केरल में और भी ज्यादा जांच वृद्धि की दरकार है।

गुजरात में मृत्युदर विश्वस्तर से भी ज्यादा

विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में वायरस से मौत दुनियाभर में मौतों से कम है। इसके विपरीत गुजरात एकमात्र ऐसा राज्य है जहां मृत्युदर वैश्विक आैसत से भी ज्यादा देखने को मिली है। जबकि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और पंजाब में मृत्युदर राष्ट्रीय औसत से अधिक है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed