{"_id":"5f2f1f6e7584e50c95741567","slug":"corona-virus-cases-crossed-five-lakh-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित पांच लाख के पार, एक दिन में 12,822 नए मरीज, बीते 24 घंटे में 275 की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित पांच लाख के पार, एक दिन में 12,822 नए मरीज, बीते 24 घंटे में 275 की मौत
Sun, 09 Aug 2020 03:26 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, महाराष्ट्र
अमर उजाला नेटवर्क, महाराष्ट्र
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 09 Aug 2020 03:26 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या पांच लाख के पार पहुंच गई है। वहीं, अब तक सबसे ज्यादा 12,822 नए कोरोना संक्रमित मिले और बीते 24 घंटे में 275 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 5,03,084 हो गया है, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 17,367 हो गई है। बीते 24 घंटे में जितने नए संक्रमित मिले उसकी तुलना में काफी लोग स्वस्थ भी हुए हैं। शनिवार को 11,081 लोग स्वस्थ होकर घर गए।
विज्ञापन
वहीं अब तक पांच लाख संक्रमितों में से 3,38,362 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इससे राज्य में रिकवरी दर 67.26 फीसदी हो गई है जबकि मृत्युदर 3.45 फीसदी है। फिलहाल, राज्य में 1,47,048 मरीज सक्रिय हैं। इसके अलावा प्रदेश में 9.89,612 लोग होम क्वारंटीन और 35,625 लोग संस्थागत क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन
मुंबई में 1304 नए केस, 58 की मौत
मुंबई में भी शनिवार को कोराना संक्रमितो कीं संख्या में वृद्धि हुई। बीते 24 घंटे में 1304 नए संक्रमित मिले और 58 लोगों की मौत हो गई। मुंबई में अब तक 1,22,316 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जबकि 6751 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, ठाणे में कोरोना संक्रमितो की संख्या एक लाख के पार हो गई है। ठाणे जिले में 1,03,642 कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जिसमें से 77,737 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 2961 की जान जा चुकी है।