फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona virus cases are decreasing in 34 states of the country but situation in Kerala and Mizoram is worrying

राहत: देश के 34 राज्यों में कोरोना के मामले हो रहे कम, केरल में स्थिति चिंताजनक

Fri, 04 Feb 2022 12:42 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 04 Feb 2022 12:42 AM IST
सार

27 जनवरी से दो फरवरी के बीच देश के 169 जिलों में कोरोना की संक्रमण दर पांच से 10 फीसदी के बीच रही। इस बीच 297 जिलों में यह दर 10 फीसदी से भी अधिक दर्ज की गई।

विज्ञापन
Corona virus cases are decreasing in 34 states of the country but situation in Kerala and Mizoram is worrying
कोरोना की जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के 34 राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं। हालांकि केरल में अभी भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि अब भी देश के आठ राज्यों में कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 50 हजार से अधिक है। केरल और मिजोरम में कोरोना संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव कुमार अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, 27 जनवरी से दो फरवरी के बीच देश के 169 जिलों में कोरोना की संक्रमण दर पांच से 10 फीसदी के बीच रही। इस बीच 297 जिलों में यह दर 10 फीसदी से भी अधिक दर्ज की गई। हालांकि बीते सप्ताह की तुलना में अब 268 जिलों में संक्रमण दर पांच फीसदी से नीचे आ गई है।
विज्ञापन


96 फीसदी वयस्क आबादी को पहली खुराक लग चुकी 
संयुक्त सचिव ने बताया, देश में 96 फीसदी वयस्क आबादी को पहली खुराक लग चुकी है। वहीं 76 फीसदी की दोनों खुराकों के साथ टीकाकरण पूरा हो चुका है। इसी तरह 15 से 18 वर्ष के किशोरों में  65 फीसदी ने पहली खुराक ली है। दो दिन पहले ही इन्हें दूसरी खुराक मिलना शुरू हुआ है और इस अवधि में 21.63 लाख किशोरों ने दूसरी खुराक लेकर टीकाकरण पूरा भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार तीसरे दिन दो लाख से कम नए मामले मिले
देश में बुधवार को 1.72 लाख नए मामले सामने आए। इस दौरान 2.59 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 1,008 लोगों की मौत हुई है। जिनमें 335 मौतें केरल में हुईं। इससे एक दिन पहले मंगलवार को 1.61 लाख केस मिले थे। पिछले दिन के मुकाबले 11,047 अधिक संक्रमित मिले हैं, यानी नए केस में 6.40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।


इसके अलावा बीते एक दिन में दैनिक संक्रमण दर 10.99 फीसदी दर्ज हुई जो एक दिन पहले मंगलवार को 9.26 फीसदी थी। फिलहाल देश में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 15.33 लाख है। पिछले एक दिन में 89,392 सक्रिय मामले कम हुए हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4.18 करोड़ के पार पहुंच गया। इनमें से 3.97 करोड़ रोगी ठीक हुए और 4.98 लाख की मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed