फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona virus: 2.16 lakh cases in a day, 1184 deaths and 1.5 million active cases

कोरोना से बिगडे़ हालात: एक दिन में 2.16 लाख नए मामले, 1184 मौतें और 15 लाख सक्रिय केस

Fri, 16 Apr 2021 07:57 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 16 Apr 2021 07:57 AM IST
सार

  • कोरोना वायरस की भयावह रफ्तार के चलते अब तक 16 राज्यों में हालात बिगड़ चुके हैं
  • कोरोना ने लगातार तीसरे दिन देश में एक हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली

विज्ञापन
Corona virus: 2.16 lakh cases in a day, 1184 deaths and 1.5 million active cases
कोरोना टेस्ट - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेहद घातक साबित हो रही है। गुरुवार को पहली बार इसने एक दिन में दो लाख संक्रमण का आंकड़ा पार कर लिया। ये इससे एक दिन पहले के मुकाबले 9 फीसदी अधिक था। इस दौर 1184 मरीजों की मौत हुई जो पिछले साल सितंबर के बाद सबसे ज्यादा है। 

विज्ञापन


इसी बीच देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 15 लाख पहुंच गई। इस महीने सक्रिय मरीजों की संख्या ढाई गुना तक बढ़ गई है। 31 मार्च को यह 6 लाख थी। ज्यादा सक्रिय मामलों का अर्थ है कि इससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ेगा और मौतों की संख्या में भी तेजी आएगी। 
विज्ञापन


गुरुवार को 14 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में अब तक के सबसे अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए। सबसे अधिक महाराष्ट्र में 61,695 मामले सामने आए। देश में कुल 2,16,902 मामले सामने आए। महाराष्ट्र में कुल 349 मौते हुई हैं। इसके बाद छत्तीगढ़ में 135, दिल्ली में 112 और उत्तर प्रदेश में 104 लोगों की मौत हुई। गुजरता में 81, कर्नाटक में 66 और मध्य प्रदेश में 53 मरीजों ने दम तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में 51 मरीजों की जान गई और यहां मौत की दर सबसे अधिक प्रति 100 लोगों पर 2.7 फीसदी रही। राष्ट्रीय मृत्यु दर 1.22 फीसदी है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड 22,439 मामले सामने आए। महाराष्ट्र के अलावा यूपी दूसरा राज्य है जहां 20 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। 

16 राज्यों में बिगड़े हालात
कोरोना वायरस की भयावह रफ्तार के चलते अब तक 16 राज्यों में हालात बिगड़ चुके हैं। वहीं, कोरोना ने लगातार तीसरे दिन देश में एक हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली। दूसरी बार एक दिन में दो लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए। पिछले वर्ष 30 जनवरी को देश में पहला संक्रमित मरीज मिला था। तब से लेकर अब तक एक दिन में सबसे अधिक मामले मिलने का यह नया रिकॉर्ड है। सिर्फ नौ दिन में प्रतिदिन मिलने वाले मामले एक से बढ़कर दो लाख हो गए। वहीं, अमेरिका में इतने ही मामले होने में 21 दिन लगे थे।

संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से ठीक होने की दर घटती जा रही है। देश में अभी 88.31 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि करीब 15 लाख सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में कोरोना की सक्रिय दर 10.46 फीसदी तक पहुंच चुकी है, जो इससे पहले कभी देखने को नहीं मिली। इसके अलावा देश में पहली बार एक दिन में 1.06 लाख सक्रिय केस बढ़े हैं।  

नए मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या आधे से भी कम
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक 1,24,29,564 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या करीब आधे से भी कम है। वहीं, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, देश में अब तक 26,20,03,415 नमूनों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें से 13,84,549  नमूनों की जांच बुधवार को की गई है।

हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और बंगाल में बढ़ने लगे मामले
हर दिन 80 से 82 फीसदी तक नए मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, केरल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान में देखने को मिल रहे हैं। इनके अलावा हरियाणा, पंजाब, तेलंगाना, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। वहीं, असम में भी जांच का स्तर सबसे निचले पायदान पर है, इसीलिए वहां से संक्रमित मामलों की सटीक जानकारी भी नहीं मिल पा रही है।


केंद्र ने राज्यों से कहा, ऑक्सीजन का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करें, न हो बर्बादी
देश में संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र ने बृहस्पतिवार को राज्यों से कहा है कि वे मेडिकल ऑक्सीजन का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करें और सुनिश्चित करें कि ऑक्सीजन की बर्बादी न हो। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। संक्रमण के बढ़ते मामलों के साथ ऑक्सीजन की खपत को राज्यों की जरूरतों के हिसाब से तालमेल रखना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed