{"_id":"5f6a949e05baa5452153515b","slug":"corona-virus-18390-new-corona-patients-a-day-in-maharashtra-392-people-died-in-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में एक दिन में 18,390 नए मरीज, 24 घंटे में 392 लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में एक दिन में 18,390 नए मरीज, 24 घंटे में 392 लोगों की मौत
Wed, 23 Sep 2020 05:49 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 23 Sep 2020 05:49 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में मंगलवार को एक दिन में 18,390 नए मरीज सामने आए और बीते 24 घंटे में 392 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, एक दिन में 20,206 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जबकि कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 2,72,410 हो गई है।
विज्ञापन
राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब तक कुल 12,42,770 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं जिसमें से 9,36,554 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं, कोरोना की चपेट में आने से कुल 33,407 लोग दम तोड़ चुके हैं। सूबे में कोरोना से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा बीते दो दिन से बढ़ रहा है जिससे रिकवरी दर 75 फीसदी से अधिक हो गई है। जबकि मृत्युदर 2,69 फीसदी है। राज्य में कुल 18,70,200 लोग होम क्वारंटीन और 34,982 लोग संस्थागत क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन
मुंबई में 1628 नए संक्रमित, 50 की मौत
मुंबई में मंगलवार को एक दिन में 1628 नए मरीज सामने आए और बीते 24 घंटे में 50 संक्रमितों की मौत हो गई। मुंबई में अब तक 1,87,904 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं जिसमें से 1,52,204 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जबकि अब तक कुल 8555 की मौत हो चुकी है। फिलहाल, सक्रिय मरीजों की संख्या 26,764 है।
विज्ञापन