फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona vaccine: States are unable to start vaccine drive ever after five days

Corona vaccine: पांच दिन बाद भी राज्य खुलकर नहीं लगा पा रहे वैक्सीन

Fri, 07 May 2021 07:01 AM IST
Amit Mandal अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Amit Mandal Updated Fri, 07 May 2021 07:01 AM IST
सार

  •  एक दिन में 19 लाख लोगों ने लिया टीका, ज्यादातर राज्यों में गति मंद
  •  केंद्र सरकार बार-बार पर्याप्त खुराक होने का कर रही दावा, राज्यों में हालात कुछ और

विज्ञापन
Corona vaccine: States are unable to start vaccine drive ever after five days
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना वैक्सीन की कमी का असर टीकाकरण के आंकड़ों पर स्पष्ट दिखाई देने लगा है। एक सप्ताह पहले तक देश में 20 से 25 लाख लोगों को एक दिन में वैक्सीन दी जा रही थी लेकिन उसके बाद यह आंकड़ा सबसे निचले पायदान पर आ पहुंचा। पिछले एक दिन में 19 लाख लोगों ने टीका लिया है।

विज्ञापन


बीते पांच दिन की स्थिति देखें तो ज्यादातर राज्यों में टीकाकरण की गति मंद दिखाई दे रही है जिससे पता चलता है कि वैक्सीन की कमी के चलते राज्य खुलकर टीकाकरण नहीं कर पा रहे हैं। वहीं केंद्र सरकार अभी भी पर्याप्त वैक्सीन खुराक होने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले एक दिन में 19,55,733 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें 17,530 स्वास्थ्य कर्मचारियों को पहली और 30,844 को दूसरी डोज दी गई। 88,803 फ्रंटलाइन वर्कर को पहली और 89,932 को दूसरी दी है। 18 से 44 वर्ष की आयु के 2,32,028 युवाओं पहली खुराक दी गई। वहीं 45 से 60 वर्ष की आयु के 4.02 लाख को पहली और 4.21 लाख को दूसरी खुराक दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में 1.58 लाख ने पहली और 5.14 लाख ने दूसरी खुराक ली है। हालांकि एक सप्ताह पहले तक के आंकड़ों पर गौर करें तो एक दिन में 10 लाख से भी ज्यादा बुजुर्ग वैक्सीन ले रहे थे।


इस मामले में स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि अगले दो दिन में राज्यों को 28.90 लाख खुराक मिलने वाली हैं। देश में वैक्सीन की कमी नहीं है। राज्यों के पास 89.31 लाख खुराक का भंडारण है। जबकि देश में 16.26 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगा है। 17.15 लाख खुराक केंद्र सरकार की ओर से राज्यों के पास अब तक भेजी जा चुकी हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed