{"_id":"6091407c8ebc3e24664a20ab","slug":"corona-vaccination-work-stopped-for-people-above-45-years-of-age-in-ahmedabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात : अहमदाबाद में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण का काम रुका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात : अहमदाबाद में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण का काम रुका
Tue, 04 May 2021 06:09 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 04 May 2021 06:09 PM IST
सार
अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) की ओर से जारी बयान के अनुसार शहरी स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, निगम के अस्पतालों में टीकाकरण का कार्य अग्रिम पंक्ति के कर्मियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भी बंद कर दिया गया है ।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण
- फोटो : ANI
विस्तार
गुजरात के अहमदाबाद में टीके की कमी के कारण निगम के स्वास्थ्य केंद्रों पर 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण का काम रोक दिया गया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) की ओर से जारी बयान के अनुसार शहरी स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, निगम के अस्पतालों में टीकाकरण का कार्य अग्रिम पंक्ति के कर्मियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भी बंद कर दिया गया है ।
विज्ञापन
स्थानीय निकाय ने कहा कि नगर निगम को जैसे ही टीके मिलेंगे, योग्य लोगों के लिए टीकाकरण अभियान फिर से शुरू किया जायेगा । प्रदेश सरकार ने एक मई से राज्य में 18 से 44 साल आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया है ।
विज्ञापन
एएमसी ने कहा कि 18 से 44 साल के लोगों के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अहमदाबाद में चिन्हित निजी एवं निगम के स्कूलों में टीकाकरण अभियान चल रहा है। सूरत में भी 45 साल से अधिक उम्र वर्ग के लोगों के लिए 'कोविशील्ड' टीका लगाने की प्रक्रिया मंगलवार को रोक दी गई। सूरत नगर निगम ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी । निगम ने बताया कि टीकाकरण अभियान बुधवार को भी स्थगित रहेगा ।
विज्ञापन
निगम के अनुसार, 45 साल से अधिक उम्र के लिये कोवाक्सीन टीकाकरण तथा 18 से 44 साल आयु वर्ग के लोगों के लिये कोविशील्ड टीकाकरण पूरे शहर में चल रहा है । गुजरात में सोमवार को 1,41,834 लोगों का टीकाकरण किया गया, जिसके साथ ही प्रदेश में टीका ले चुके लोगों की संख्या बढ़़कर 1,25,73,211 हो गई है।