{"_id":"609dcad58ebc3e25fd715ba3","slug":"corona-vaccination-stopped-in-many-states-and-central-government-said-no-shortage-of-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकों की किल्लत: कई राज्यों में टीकाकरण रुका, केंद्र ने कहा- वैक्सीन की कोई कमी नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीकों की किल्लत: कई राज्यों में टीकाकरण रुका, केंद्र ने कहा- वैक्सीन की कोई कमी नहीं
Fri, 14 May 2021 06:26 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 14 May 2021 06:26 AM IST
सार
- पिछले एक दिन में 19 लाख लोगों को लगा वैक्सीन, इससे पहले यह आंकड़ा 24 लाख तक पहुंचा
- अब तक देश में 34.80 लाख युवाओं को दिया जा चुका है कोरोना का वैक्सीन
विज्ञापन
वैक्सीन लगवाने आए लोग...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश में वैक्सीन की कमी का असर अब टीकाकरण पर भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली सहित कई राज्यों ने वैक्सीन की पर्याप्त व्यवस्था न होने की वजह से कई टीकाकरण केंद्र बंद कर दिए हैं। इसी का परिणाम है कि पिछले एक दिन में 19 लाख लोगो को ही वैक्सीन लग पाया। जबकि उससे पहले यह आंकड़ा 24 लाख तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
वहीं दूसरी लहर से पहले देश में हर दिन 30 से 35 लाख लोगों को खुराक दी जा रही थी। सरकारी आंकड़ों के ही अनुसार बीते दो दिन में ही वैक्सीन लेने वालों में करीब पांच लाख की कमी आई है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि एक से 12 मई के बीच देश में 34.80 लाख युवाओं को पहली खुराक दी जा चुकी है। बीते बुधवार को टीकाकरण कार्यक्रम के 117 वें दिन 18,94,991 लोगों को वैक्सीन लगा जिनमें 18 से 44 वर्ष की आयु वाले 4.31 लाख लोग शामिल थे।
विज्ञापन
इसी के साथ ही देश में अब कुल टीकाकरण का आंकड़ा 17.72 करोड़ पहुंच चुका है। दुनिया में सबसे ज्यादा टीकाकरण अभी भी भारत में किया जा रहा है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने वैक्सीन की कमी से इंकार करते हुए कहा कि 18 से 44 वर्ष की आयु वालों को 30 राज्यों में टीकाकरण किया जा रहा है। 10 राज्य ऐसे हैं जहां देश का 67 फीसदी टीकाकरण किया जा चुका है।
देश के कुल टीकाकरण में 11 फीसदी महाराष्ट्र की भूमिका रही है। यहां 16 जनवरी से अब तक 1.89 करोड़ लोग वैक्सीन ले चुके हैं। इनके अलावा राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक हैं जहां एक-एक करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।
इन जगहों पर अभी भी युवाओं की संख्या कम
भले ही स्वास्थ्य मंत्रालय देश में पर्याप्त वैक्सीन का दावा कर रहा हो लेकिन अभी भी कई राज्य ऐसे हैं जहां युवाओं के लिए टीकाकरण कार्यक्रम तो शुरू कर दिया गया लेकिन पहले दिन से अब तक यहां संख्या में अधिक बढ़ोतरी नहीं है। केंद्र शासित प्रदेश होने के बाद भी चंडीगढ़ में केवल दो ही लोगों को वैक्सीन लगा है।
यह पिछले कई दिन से आंकड़ा मंत्रालय की रिपोर्ट में देखने को मिल रहा है। इसी तरह छत्तीसगढ़ 1028, हिमाचल प्रदेश 14, झारखंड 94, मेघालय 6, नागालैंड चार, पांडिचेरी एक, त्रिपुरा दो और तेलंगना में 500 युवाओं को ही वैक्सीन लगा है।