फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona vaccination speed still low among health workers and frontline workers

टीकाकरण की रफ्तार कम: अब तक छह करोड़ ने ली वैक्सीन, करीब आधे बुजुर्ग

Mon, 29 Mar 2021 05:48 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 29 Mar 2021 05:48 AM IST
सार

  • देश के आठ राज्यों में सबसे ज्यादा टीका लगाया गया, शेष अभी भी हर्ड इम्युनिटी से काफी दूर
  • विशेषज्ञों के अनुसार, हर्ड इम्युनिटी बनने से वायरस का असर कम हो सकता है।

विज्ञापन
Corona vaccination speed still low among health workers and frontline workers
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना के खिलाफ लोगों में हर्ड इम्युनिटी के लिए अब तक देश में छह करोड़ लोग वैक्सीन ले चुके हैं। इनमें करीब आधे बुजुर्ग हैं। स्वास्थ्यकर्मी व फ्रंटलाइन वर्कर अभी भी टीकाकरण में कम सहभागिता कर रहे हैं। वहीं देश के आठ राज्यों में सबसे ज्यादा टीका लगाया गया। बाकी राज्य अभी भी हर्ड इम्युनिटी से काफी दूर हैं।

विज्ञापन


विशेषज्ञों के अनुसार, हर्ड इम्युनिटी बनने से वायरस का असर कम हो सकता है। आईसीएमआर के दो सर्वे के अनुसार देश की कुल आबादी में से करीब 7 प्रतिशत में प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो चुकी है लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में ऐसा नहीं है। इसीलिए टीके को बढ़ावा दिया जा रहा है। हालांकि केंद्र सरकार ने हर व्यक्ति को वैक्सीन देने की बात नहीं की है। 
विज्ञापन


देश के आठ राज्यों में ही सबसे ज्यादा लगा है वैक्सीन
बुजुर्ग और पहले से बीमार व्यक्तियों को आगामी एक अप्रैल से दूसरा डोज मिलेगा। वहीं 45 या उससे अधिक आयु के सभी के लिए टीका उपलब्ध भी होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र, राजस्थान, यूपी, गुजरात, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, एमपी व केरल में अब तक सबसे ज्यादा 60% टीकाकरण हुआ है। पिछले एक दिन में 20 लाख से भी ज्यादा लोगों ने टीका लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


81 लाख स्वास्थ्यकर्मी ले चुके हैं वैक्सीन
16 जनवरी से शुरू टीकाकरण में अब तक 6.02 करोड़ लोग वैक्सीन ले चुके हैं। इनमें 2.77 करोड़ से ज्यादा की आयु 60 या उससे अधिक है। वहीं 96 में से अब तक 81 लाख स्वास्थ्य कर्मचारी ही टीका ले पाए हैं। इनमें से भी 51 लाख ने दूसरी डोज ली है। करीब दो करोड़ फ्रंटलाइन वर्करों में से अब तक 88.90 लाख ने वैक्सीन लिया है, इनमें से 36.52 लाख ने दूसरी खुराक ली है। अब तक अभी तक 51.75 लाख स्वास्थ्यकर्मी और 36.52 लाख फ्रंटलाइन वर्कर ही टीका ले पाए हैं। इन दोनों को मिलाकर लेने वालों की संख्या तीन करोड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed