Child Vaccination: 12 से 14 साल तक के बच्चों का कोरोना टीकाकरण कल से, कोर्बिवैक्स की खुराक देंगे
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को इस टीकाकरण अभियान को लेकर राज्यों को निर्देश दिए। अभी देश में 15 से 18 साल तक बच्चों व 18 साल से अधिक के वयस्कों का अलग-अलग टीकाकरण चल रहा है।
विस्तार
केंद्र सरकार ने देश में अब 12 से 14 साल तक की उम्र के बच्चों के टीकाकरण का एलान कर दिया है। इन बच्चों को 16 मार्च बुधवार से टीके लगाए जाएंगे। इन बच्चों को सिर्फ कोर्बिवैक्स की खुराक दी जाएगी।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को इस टीकाकरण अभियान को लेकर राज्यों को निर्देश दिए। अभी देश में 15 से 18 साल तक बच्चों व 18 साल से अधिक के वयस्कों का अलग-अलग टीकाकरण चल रहा है।
भूषण ने राज्यों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा है कि 12 से 13 साल व 13 से 14 साल तक के बच्चों को कोर्बिवैक्स के टीके लगाए जाएंगे। 14 से 15 साल तक की उम्र के बच्चों को 15 से 18 साल के आयुवर्ग के लोगों के टीकाकरण में पहले ही शामिल किया जा चुका है। इस आयुवर्ग के बच्चों को भारत बॉयोटेक द्वारा तैयार पूर्णत: स्वदेशी वैक्सीन कोवॉक्सिन दी जा रही है।#COVID19 vaccination of children in the age group of 12-14 years to be started from 16th March 2022. Only Corbevax vaccine would be used for the beneficiaries of age group 12-13 and 13-14 years: Union Health Secretary Rajesh Bhushan writes to Chief Secretaries of all states pic.twitter.com/PBVRjD2AH2
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 15, 2022
60 साल से ज्यादा के लोगों को एहतियाती डोज
स्वास्थ्य सचिव ने कहा है कि 60 साल या इससे अधिक उम्र के लोगों को एहतियाती डोज लगाए जाएंगे। इसमें उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्हें दूसरी खुराक लिए नौ माह से ज्यादा का वक्त हो चुका है। एहतियाती खुराक भी उसी टीके की दी जाएगी, जो टीका पूर्व में लगाया गया है।
कोर्बिवैक्स वैक्सीन को बॉयोलॉजिकल ई ने विकसित किया है। हाल ही में इसे ड्रग नियामक ने आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी है। केंद्र सरकार ने कंपनी को पांच करोड़ टीकों की खरीदी का आर्डर दिया है। कंपनी इनकी आपूर्ति भी सरकार को शुरू कर चुकी है।