फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona vaccination: It is not necessary to take two doses of corona vaccine for more than half of the countrys population

corona vaccination: देश की आधी से ज्यादा आबादी के लिए कोरोना टीके की दो खुराक लेना जरूरी नहीं

Wed, 01 Sep 2021 05:48 AM IST
Kuldeep Singh परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 01 Sep 2021 05:48 AM IST
सार

  • सीरो सर्वे में 67.6 फीसदी आबादी में मिली थी कोरोना से लड़ने वाली एंटीबॉडी
  • सरकार को तत्काल टीकाकरण कार्यक्रम में बदलाव करते हुए टीके से पहले एंटीबॉडी जांच को अनिवार्य करना चाहिए

विज्ञापन
Corona vaccination: It is not necessary to take two doses of corona vaccine for more than half of the countrys population
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश की आधी से ज्यादा आबादी के लिए कोरोना टीके की दो खुराक लेना जरूरी नहीं है। चिकित्सीय अध्ययनों के आधार पर विशेषज्ञ यही मान रहे हैं कि संक्रमण से ठीक होने वालों में एक खुराक ही काफी है।

विज्ञापन


इन्हें जब तीन महीने बाद दूसरी खुराक दी जाती है तो शरीर में कोई बदलाव नहीं मिलता। मेडरेक्सिव मेडिकल जर्नल में प्रकाशन से पूर्व समीक्षात्मक सात अध्ययनों में यह निष्कर्ष है जिसे अब नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने भी स्वीकार किया है।
विज्ञापन


सीरो सर्वे में 67.6 फीसदी आबादी में मिली थी कोरोना से लड़ने वाली एंटीबॉडी
दरअसल आईसीएमआर ने चौथे सीरो सर्वे के जरिए यह निष्कर्ष निकाला था कि देश की 67.6 फीसदी आबादी में कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी मिली हैं। यानी देश की आधी से अधिक आबादी दूसरी लहर में संक्रमित हुई और फिर ये कुछ समय बाद ठीक भी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकाकरण कार्यक्रम में होने चाहिए बदलाव
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव जयदेवन का कहना है कि अब हमारे पास सबूत भी हैं और बड़े स्तर पर मरीजों की संख्या भी। ऐसे में सरकार को तत्काल टीकाकरण कार्यक्रम में बदलाव करते हुए टीके से पहले एंटीबॉडी जांच को अनिवार्य करना चाहिए। इससे टीकाकरण का न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि राजस्व में भी बचत होगी।


कोविशील्ड-कोवाक्सिन पर समान नतीजे
एक कोवाक्सिन और दो कोविशील्ड टीके पर अध्ययन के अनुसार इन तीनों ही अध्ययन के परिणाम एक समान हैं कि जिन लोगों में पहले कोरोना हुआ उन्हें स्वस्थ होने के बाद एक खुराक ही असरदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed