फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Vaccination in india More than three lakh children age group 12-14 years got Corbevax vaccine

कोरोना टीकाकरण: 12-14 साल के तीन लाख से ज्यादा बच्चों को लगा कार्बोवेक्स का टीका, जानिए अब तक कुल कितनी लगी डोज

Thu, 17 Mar 2022 07:54 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 17 Mar 2022 07:54 PM IST
सार

देश में 12 से 14 साल के बच्चों के लिए बुधवार से शुरू हुए वैक्सीनेशन अभियान के पहले दिन तीन लाख से अधिक बच्चों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में अब तक कोरोना टीके की 180.80 करोड़ से अधिक डोज दी जा चुकी है। 

विज्ञापन
Corona Vaccination in india More than three lakh children age group 12-14 years got Corbevax vaccine
वैक्सीनेशन - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

देश में 12 से 14 साल के बच्चों के लिए बुधवार से शुरू हुए वैक्सीनेशन अभियान के पहले दिन तीन लाख से अधिक बच्चों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। इस आयु वर्ग के बच्चों को बायोलाजिकल-ई का बना हुआ कार्बोवेक्स टीका लगाया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में अब तक कोरोना टीके की 180.80 करोड़ से अधिक डोज दी जा चुकी है। 

विज्ञापन


12 से 14 साल आयुवर्ग के बच्चों को कार्बोवेक्स टीके की दो डोज 28 दिनों के अंतर पर दी जाएगी। भारत में एक मार्च 2021 तक 12 और 13 साल की आयु वाले 4.7 करोड़ बच्चे हैं। देश में 2.15 करोड़ से ज्यादा बूस्टर डोज स्वास्थ्य कर्मचारियों, फ्रंटलाइन कर्मियों और 60 साल या उससे ऊपर उम्र वाले लोगों को दी गई है। 
विज्ञापन


वहीं अब प्रिकॉशन डोज को लेकर भी कुछ नियम बदले गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया था कि अब 60 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज ले सकता है। इसके लिए बनाई गईं अनिवार्यताओं को खत्म कर दिया गया है। दरअसल, पहले फ्रंट लाइन वर्कर और गंभीर बीमारियों से पीड़ित बुजुर्गों के लिए ही प्रिकॉशन डोज की अनुमति दी गई थी। कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज  देने के नौ महीने बाद तीसरी डोज दी जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में वैक्सीनेशन अभियान 16 जनवरी 2021 से शुरू हुआ था। इस अभियान के तहत सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की डोज दी गई थी। इसके बाद भारत में 2021 में एक अप्रैल से 45 साल से ऊपर की उम्र के सभी लोगों के लिए वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया। फिर मई 2021 में 18 साल और उससे ऊपर के आयु वर्ग के लोगों को कोरोनी वैक्सीन लगाने की अनुमति दी थी। 


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार के देशभर में कोरोना के 2539 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद अब देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,30,01,477 हो गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 30,799 रह गई है। वहीं इस काल में कोरोना से 60 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 50 मामले अकेले कोरोना के हैं। वहीं, गुरुवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 98.73 प्रतिशत हो गई है। साथ ही दैनिक पाजिटिविटी रेट 0.35 प्रतिशत और साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 0.42 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में 7,17,330 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। अब तक देश में 78.12 करोड़ नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed