फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona vaccination in india, Health ministry pc on coronavirus situation in india

कोरोना से राहत: बीते 24 घंटे में देश के 19 राज्यों में एक भी मौत नहीं

Tue, 02 Mar 2021 05:41 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 02 Mar 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccination in india, Health ministry pc on coronavirus situation in india
स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस वार्ता - फोटो : ANI

देश में एक मार्च से कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण शुरुआत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगलवार दोपहर एक बजे तक 1.48 करोड़ से अधिक कोरोना की खुराक लोगों को दी जा चुकी है। इनमें 67,04,613 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक दी गई है जबकि 25,97,799 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है। अग्रिम पंक्ति के 53,44,453 कर्मियों को टीके की पहली खुराक दी गई है। गंभीर बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के 24,279 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है जबकि 60 वर्ष से अधिक आयु के 1,82,992 लोगों को टीके की पहली खुराक लगाई गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव के अनुसार पॉजिटिविटी रेट 5.11 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 1.41 फीसदी है। वहीं केरल और महाराष्ट्र मे सबसे अधिक 75 फीसदी सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1.68 लाख है और 84.16 फीसदी इलाजरत मरीज पांच राज्यों से हैं जबकि छह राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की साप्ताहिक संक्रमण दर दो फीसदी के राष्ट्रीय औसत से अधिक है।
विज्ञापन


24 घंटे में इन 19 राज्यों में एक भी मौत नहीं
गत 24 घंटे में 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के कारण किसी की मौत नहीं हुई है। इनमें पश्चिम बंगाल, गुजरात, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड, बिहार, लक्षद्वीप, लद्दाख, सिक्किम, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव तथा अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन राज्यों में संक्रमण दर राष्ट्रीय औसत से अधिक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने  बताया कि कुल इलाजरत मरीजों में से 67.84 फीसदी महाराष्ट्र और केरल से है। मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, केरल, गोवा, चंडीगढ़, पंजाब और गुजरात में साप्ताहिक संक्रमण दर दो फीसदी की राष्ट्रीय औसत से अधिक है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 10.02 फीसदी संक्रमण दर है।

बीते 24 घंटे में इलाजरत मरीजों की संख्या बढ़ी
बीते 24 घंटे में इलाजरत मरीजों की संख्या 12,286 और बढ़ गई, जिसके बाद भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1,68,358 हो गई है। यह कुल मामलों का 1.51 फीसदी है। मंत्रालय ने बताया कि 80.33 फीसदी नए मामले पांच राज्यों से हैं।

बीते 24 घंटे में 12,464 मरीज हुए ठीक
देश में बीते 24 घंटे में 12,464 मरीज संक्रमण से उबरे हैं जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 1,07,98,921 पहुंच गई है। मंत्रालय ने बताया कि भारत में संक्रमण से मुक्त होने की दर 97.07 फीसदी है जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से उबरने वाले 86.55 फीसदी मरीज छह राज्यों से हैं।


पिछले 24 घंटे में 91 लोगों की मौत
पिछले 24 घंटे में 91 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 85.71 फीसदी मृत्यु छह राज्यों में हुई हैं।महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 30 संक्रमितों ने दम तोड़ा। इसके बाद पंजाब में 18 और केरल में 13 संक्रमितों की मौत हुई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed