फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona vaccination in india, corona vaccinaton second dose in goa, No death found due to coronavirus in these 17 states

कोविड-19: देश में टीके की दूसरी खुराक देना शुरू, इन राज्यों में 24 घंटे से एक भी मौत नहीं

Sat, 13 Feb 2021 07:27 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 13 Feb 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccination in india, corona vaccinaton second dose in goa, No death found due to coronavirus in these 17 states
कोरोना टीकाकरण - फोटो : ANI

देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आज 29 वां दिन है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना टीके की दूसरी खुराक देनी शुरू कर दी गई है। जिस स्वास्थ्यकर्मी ने 28 दिन पहले कोराना टीके की पहली खुराक ली थी उसे ही दूसरी खुराक दी जा रही है।

विज्ञापन


 स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शनिवार शाम छह बजे तक कुल 80,52,454 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया है। इनमें से 59,35,275 खुराक स्वास्थ्यकर्मियों को दी गई है, जबकि 21,17,179 खुराक फ्रंट लाइन वर्कर्स को दी गई है। वहीं विशेष रूप से शनिवार की बात की जाए तो आज मात्र 84,807 लोगों को टीका लगाए गए  हैं। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण के बाद अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है और पिछले 24 घंटे में तीन लोगों की मौत हुई है। हालांकि मंत्रालय इसकी वजह अन्य कारणों को बताया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


इन 17 राज्यों में 24 घंटे में एक भी मौत नहीं
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई है। बीते 24 घंटे के दौरान तेलंगाना, ओड़िशा, झारखंड, पुडुचेरी, चंडीगढ़, नगालैंड, असम, मणिपुर, सिक्किम, मेघालय, लद्दाख, मिजोरम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा, लक्षद्वीप, अरूणाचल प्रदेश और दमन एवं दीव तथा दादर एवं नागर हवेली में कोविड-19 से किसी की जान नहीं गयी।

13 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में सिर्फ पांच मौत
इसी अवधि में 13 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 के एक से पांच मरीजों की मौत हुई। मंत्रालय के अनुसार इस बीच, कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत देश में 13 फरवरी को सुबह आठ बजे तक 79,67,647  लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है।

इनमें 5,909,136 स्वास्थ्यकर्मी हैं और 2,058,511 अग्रिम मोर्चे के कर्मी हैं। अब तक टीकाकरण के 1,64,781 सत्र हो चुके हैं। देश में फिलहाल कोविड-19 के 1.36 लाख मरीज उपचाररत है और यह आंकड़ा कुल संक्रमितों का 1.25 फीसदी है। शनिवार को 11,395 मरीजों के संक्रमणमुक्त होने के साथ ही अब तक कुल 1,06,00,625  मरीज ठीक हो चुके हैं।

कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के 419 नए मामले, चार मरीजों की मौत

कर्नाटक में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 419 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 9,44,856 तक पहुंच गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।विभाग ने बुलेटिन में कहा कि इसी अवधि में कोविड-19 के चार मरीजों की मौत के साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 12,263 हो गई।

कर्नाटक में शनिवार को 430 लोगों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। इसके साथ ही राज्य में अब तक 9,26,664 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में वर्तमान में 5,910 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में शनिवार को 66,050 नमूनों की जांच के बाद राज्य में अब तक 1.79 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed