फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Vaccination: Health Ministry says now 10 crore people have taken the vaccine in 24 days in India

Corona Vaccination: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- अब 24 दिन में 10 करोड़ लोगों ने लिया टीका

Tue, 20 Jul 2021 06:15 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 20 Jul 2021 06:15 AM IST
सार

  • 24 दिन में टीकाकरण का आंकड़ा 30 से बढ़कर 40 करोड़ पार हुआ।
  • टीकाकरण के शुरूआत में 10 करोड़ खुराक देने में लगे थे 85 दिन।
  • देश में अब 24 दिनों में 10 करोड़ खुराक लगाई रहे सफल।
  • राज्यों के पास 2.60 करोड़ से अधिक उपलब्ध है वैक्सीन की खुराक।

विज्ञापन
Corona Vaccination: Health Ministry says now 10 crore people have taken the vaccine in 24 days in India
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना टीकाकरण की शुरुआती 85 दिन में 10 करोड़ लोगों ने खुराक ली थी लेकिन अब स्थिति कुछ और ही देखने को मिल रही है। बीते 24 दिन में टीकाकरण का आंकड़ा 30 से बढ़कर 40 करोड़ पार हुआ है।

विज्ञापन


सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा करते हुए टीकाकरण में बढ़ोतरी होने का दावा किया है।

16 जनवरी को टीकाकरण शुरू होने के बाद 10 करोड़ तक पहुंचने में लगे थे 85 दिन
हालांकि टीकाकरण के आंकड़ों की तुलना करें तो 16 जनवरी से यह अभियान देशभर में चल रहा है। तब की तुलना में बढ़ोतरी हुई है लेकिन बीते 21 जून को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संशोधित नियमों के आधार पर टीका अभियान को जारी रखा उस दौरान एक दिन में 86 लाख लोगों ने वैक्सीन लिया था जिसके बाद अब तक टीकाकरण का ग्राफ नीचे ही आया है। जब टीकाकरण की शुरुआत की गई थी तो शुरू के 85 दिन में 10 करोड़ लोगों ने खुराक लगाई गई थी।
विज्ञापन


राज्यों के पास 2.60 करोड़ से अधिक मौजूद वैक्सीन की खुराक
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक राज्यों को 42.15 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं जिनमें से 39.55 करोड़ से अधिक खुराक की खपत हुई है। वर्तमान में राज्यों के पास 2.60 करोड़ से अधिक खुराक मौजूद हैं जिनका इस्तेमाल टीकाकरण के लिए होना बाकी है। मंत्रालय ने यह भी जानकारी दी है कि अगले सप्ताह राज्यों को वैक्सीन की एक और खेप जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 40.64 करोड़ से अधिक टीकाकरण पूरा हो चुका है जिनमें से 13.63 लाख खुराक पिछले एक दिन में दी गईं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जुलाई के लिए 12 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य तय किया था लेकिन अभी तक राज्यों को करीब तीन से चार करोड़ खुराक ही उपलब्ध हो पाई हैं।


उधर कोविन वेबसाइट के अनुसार देश में टीका लेने के लिए 39.99 करोड़ से अधिक लोग पंजीयन करा चुके हैं। जबकि टीकाकरण 40 करोड़ से अधिक हो चुका है। इस बीच कोविन प्रमुख डॉ. आरएस शर्मा ने कहा कि कोविन पोर्टल पर पंजीकृत लाभार्थियों का डेटा पूरी तरह से सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed