{"_id":"5f62897a8ebc3ef479681624","slug":"corona-suspect-burned-ambulance-to-escape-from-police-in-ongole-andhra-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से बचने के लिए राउडी शीटर ने एंबुलेंस में लगा दी आग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुलिस से बचने के लिए राउडी शीटर ने एंबुलेंस में लगा दी आग
Thu, 17 Sep 2020 03:24 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रकाशम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रकाशम
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 17 Sep 2020 03:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आंध्र प्रदेश में एक कोरोना संदिग्ध के एंबुलेंस जलाने का मामला सामने आया है। ओंगोल के पुलिस स्टेशन में नेलपाटी सुरेश नामक राउडी शीटर ने हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
एक विचाराधीन केस के चलते उसे पुलिस स्टेशन लाया गया तो उसने पुलिस को ही परेशान करके रख दिया। पहले उसने पुलिस स्टेशन के दरवाजों के शीशे तोड़कर अपने हाथों को चोट लगा ली।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने उसे एंबुलेंस बुलवाकर अस्पताल भेजने की कोशिश की। उसने एंबुलेंस में चढ़कर वहां जो कॉटन थी उसी को जला दिया। कॉटन के जलते ही आग एंबुलेंस में पूरी तरह फैल गई।
विज्ञापन