फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Relief: parking fee waived-off at Ahmedabad, Lucknow and Mangaluru airports, Adani airports decided

कोरोना राहतः अहमदाबाद, लखनऊ और मंगलूरू विमानतलों पर पार्किंग शुल्क माफ, अडाणी एयरपोर्ट्स का फैसला

Sat, 24 Apr 2021 09:10 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 24 Apr 2021 09:10 PM IST
सार

  • 10 मिनट में पिक एंड ड्राॅप पर मिलेगी छूट
  • लाखों लोग उठा सकेंगे सुविधा का लाभ

विज्ञापन
Corona Relief: parking fee waived-off at Ahmedabad, Lucknow and Mangaluru airports, Adani airports decided
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देश के कई प्रमुख एयरपोर्ट का संचालन कर रही अडाणी एयरपोर्ट्स ने अहमदाबाद, लखनऊ और मंगलूरू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर पार्किंग शुल्क में समयबद्ध छूट देने का फैसला लिया है। कंपनी ने कोरोना महामारी को देखते हुए नागरिकों को यह छोटी-सी राहत दी है। 

विज्ञापन


इस बारे में जानकारी देते हुए अडाणी एयरपोर्ट्स के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि हमने अपने हवाई अड्डों पर यात्रियों को लेने या छोड़ने के लिए आने वाले निजी वाहनों के लिए पार्किंग शुल्क माफ करने का फैसला किया है। हवाई अड्डे से बाहर निकलने वाले सभी लोगों के लिए मुफ्त सेवा 10 मिनट के भीतर उपलब्ध होगी। यह लाभ लाखों हवाई यात्रियों को मिलेगा। 
विज्ञापन


हवाई अड्डों का उपयोग करने वाले यात्रियों को अडाणी समूह द्वारा यह सुविधा अहमदाबाद के सरदार वल्लभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और मंगलूरू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अडाणी समूह का कहना है यह सुविधा वर्तमान में चल रही महामारी के दौरान हमारे साथी नागरिकों पर बोझ को कम करने के लिए एक छोटा सा प्रयास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed