फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Relief: Army set up COVID Management Cell for civil administration

राहत: सेना ने बनाया कोविड मैनेजमेंट सेल, मेडिकल ऑक्सीजन लेकर आ रहे नौसेना के पोत

Thu, 06 May 2021 08:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 06 May 2021 08:17 PM IST
सार

रीयल टाइम में नागरिक प्रशासन की मदद के लिए यह सेल बनाया गया है। सेना के तीनों अंग कोरोना से निपटने में जुट गए हैं। 
 

विज्ञापन
Corona Relief: Army set up COVID Management Cell for civil administration
army - फोटो : ANI

विस्तार

देश में जारी कोरोना से निपटने के लिए सेना भी युद्ध स्तर पर जुट गई है। सेना ने देशभर में नागरिक प्रशासन की मदद के समन्वय के लिए कोविड मैनेजमेंट सेल का गठन किया है। इसका प्रमुख महानिदेशक स्तर के एक अधिकारी को बनाया गया है। वे सीधे उप सेना प्रमुख को रिपोर्ट करेंगे। 

विज्ञापन


कोविड मैनेजमेंट सेल महामारी से निपटने के लिए नागरिक प्रशासन को सेना के स्टाफ व लॉजिस्टिक्स की मदद सुनिश्चित करेगी। बता दें, सेना के तीनों अंग महामारी से निपटने के लिए अपने-अपने स्तर पर जुटे हैं। बीतों दिनों इसे लेकर पीएम मोदी के साथ सीडीएस जनरल बिपिन रावत व अन्य शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने विस्तृत चर्चा की थी। 

विज्ञापन


सेना ने गुरुवार को ट्वीट कर बताया कि कोविड मैनेजमेंट सेल देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर अधिक बेहतर ढंग से रीयल टाइम मदद सुनिश्चित कर सकेगी। यह सुविधा दिल्ली समेत पूरे देश के लिए होगी।  सेना मरीजों की टेस्टिंग, उन्हें सैन्य अस्पतालों में भर्ती कराने, मेडिकल उपकरणों के परिवहन आदि में मदद करेगी। 

मेडिकल ऑक्सीजन लेकर आ रहे सेना के पोत
नौसेना भी देश मेंऑक्सीजन आपूर्ति, चिकित्सा उपकरणों आदि के परिवहन में जुटी हुई है। विभिन्न देशों से इनका परिहवन किया जा रहा है। आईएनएस कोच्चि व अन्य पोत समुद्र सेतु -2 मिशन के तहत फारस की खाड़ी से उक्त चिकित्सा सामान लेकर मुंबई पहुंच रहे हैं। आईएनएस कोच्चि कुवैत से और आईएनएन त्रिकांड दोहा से छह मई को 20 टन तरल ऑक्सीजन लेकर रवान हो चुके हैं। 


 

इसी तरह आईएनए कोलकाता व आईएनएस ऐरावत कुवैत व सिंगापुर से रवाना हो चुके हैं। ये 4000 से ज्यादा ऑक्सीजन सिलिंडर, दो 20-20 टन के आॅक्सीजन भरे कंटेनर व आठ ऑक्सीजन टैंक लेकर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed