फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   corona positivity rate sharp decline in India 303 districts is just 15 percent

राहत: देश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट में भारी गिरावट, 303 जिलों में संक्रमण की दर सिर्फ 15 फीसदी

Fri, 21 May 2021 05:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 21 May 2021 05:13 PM IST
सार

दो महीनों से तबाही मचाने के बाद कोरोना से राहत मिलने के आसार दिखाई पड़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से नए मामलों में कमी देखी जा रही है। पॉजिटिविटी रेट तेजी से नीचे आ रहा है। 22 राज्यों में सकारात्मक दर 15 फीसदी तक पहुंच गई है। 
 

विज्ञापन
corona positivity rate sharp decline in India 303 districts is just 15 percent
कोरोनावायर का सैंपल लेती स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का असर अब धीरे-धीरे कम होता दिख रहा है। कुछ राज्यों में वायरस की पॉजिटिविटी रेट में गिरावट भी दर्ज की गई है, लेकिन एक दर्जन से ज्यादा राज्यों में अब भी पॉजिटिविटी रेट 12 फीसदी से ज्यादा है। इसमें सबसे पहले स्थान पर गोवा है, दूसरे पर कर्नाटक।  हालांकि पश्चिम बंगाल, केरल तमिलनाडु समेत 22 राज्य ऐसे हैं जहां पॉजिटिविटी रेट 15 फीसदी से ज्यादा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 13 से 19 मई के दौरान 303 जिलों में पॉजिटिविटी रेट कम होकर 15.2 फीसदी पर आ गया। इससे पहले 210 जिलों में अप्रैल के आखिरी सप्ताह से 5 मई तक पॉजिटिविटी रेट 21.5 फीसदी था, लेकिन कुछ राज्यों में टेस्टिंग और ट्रैकिंग के जरिए तेजी से मरीजों को चिह्नत कर उपचार शुरू किया गया है। 
विज्ञापन


अब तक करीब ढाई करोड़ लोग संक्रमित
देश में 19 मई को सबसे ज्यादा कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। एक दिन में 20.55 कोरोना के सैंपल लिए गए। इनमें दो लाख 76 हजार नए मामले सामने आए। बुधवार को तमिलनाडु ने सबसे ज्यादा 34,875 नए केस दर्ज किए गए, इसके बाद कर्नाटक में  34,281 नए मामले सामने आए।  देश में फिलहाल कुल 31 लाख 29 हजार 878 पॉजिटिव केस हैं। अब तक कुल करीब ढाई करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवा में पॉजिटिविटी रेट सबसे ज्यादा
देश में सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी रेट की बात करे तो गोवा 43 फीसदी पॉजिटिविटी रेट के साथ पहले स्थान पर है, कर्नाटक 32 फीसदी के साथ दूसरे पर है। वहीं पश्चिम बंगाल 30 फीसदी और केरल में 27 फीसदी पॉजिटिविटी रेट के साथ चौथे स्थान पर बना है। 

उत्तर भारत के कई राज्यों में पॉजिटिविटी रेट कम
 उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में कोरोना के मामले कम हो रहे हैं। राज्यों में लॉकडाउन का असर साफ दिख रहा है। पहले के मुकाबले यहां पर संक्रमितों की संख्या कम हुई है। इन राज्यों के अलावा, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात और तेलंगना में भी आंकड़े कम हुए हैं। 


इन राज्यों का हाल बुरा
वहीं केरल, कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु, चंडीगढ़, उत्तारखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, ओडिसा,  पंजाब, जम्मू-कश्मीर और असम में  यहां पॉजिटिविटी रेट पहले के मुकाबले बढ़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed