{"_id":"61d90927e5be9b200a1c5b45","slug":"corona-positive-student-ushashi-chakraborty-says-forced-to-visit-campus-rabindra-bharati-university-denies","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता: छात्रा का दावा- कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद उसे कॉलेज आने को मजबूर किया गया, यूनिवर्सिटी ने किया इनकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता: छात्रा का दावा- कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद उसे कॉलेज आने को मजबूर किया गया, यूनिवर्सिटी ने किया इनकार
Sat, 08 Jan 2022 09:17 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 08 Jan 2022 09:17 AM IST
सार
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित रविंद्र भारती यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने कोरोना संक्रमित छात्र उषाशी चक्रवर्ती को धमकी देकर जबरदस्ती कॉलेज आने के लिए कहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित रविंद्र भारती यूनिवर्सिटी की छात्रा उषाशी चक्रवर्ती ने आरोप लगाया है कि उसे कोरोना संक्रमण होने के बावजूद कॉलेज कैंपस आने के लिए मजबूर किया गया। उषाशी ने कहा कि कॉलेज के कर्मचारियों ने उनसे कहा कि अगर वह सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के लिए शुक्रवार को कॉलेज के साल्ट लेक परिसर में शारीरिक रूप से नहीं पहुंचती हैं तो उसकी 10,000 रुपये की प्रवेश फीस जब्त कर ली जाएगी इतना ही नहीं वह अपनी सीट भी खो सकती हैं। हालांकि यूनिवर्सिटी ने इस आरोप से साफ इनकार किया है।
विज्ञापन
मेरी वजह से यदि कोई संक्रमित होता है तो यूनिवर्सिटी जिम्मेदार: छात्रा
सत्यापन प्रक्रिया के लिए जाने से पहले, दम दम में रहने वाली उषाशी ने फेसबुक पर अपनी आपबीती सुनाई। उषाशी ने लिखा कि यदि कोई मेरी वजह से संक्रमित हो जाता है, तो रवीन्द्र भारती विश्वविद्यालय को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
मैंने कॉलेज में सूचित किया फिर भी नहीं सुनी गई मेरी बात
एक मीडिया समूह से बात करते हुए उषाशी ने कहा कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मैंने कॉलेज के उस नंबर पर फोन किया, जहां से मुझे शुक्रवार सुबह सत्यापन प्रक्रिया के बारे में कॉल आया था। मैंने अपने स्वास्थ्य का हवाला दिया लेकिन अधिकारी ने मुझे बताया कि आप स्पेशल नहीं हो और आपको परिसर में शारीरिक रूप से उपस्थित रहना होगा। नहीं तो आपके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मेरी सीट खत्म करने की भी धमकी दी।
विज्ञापन
रिपोर्ट दिखाने कॉलेज जाना पड़ा, उसके बाद कर्मचारियों ने मुझे छोड़ा
उषाशी ने कहा कि कॉलेज अधिकारी ने जब मुझे धमकी दी को मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा था, मैंने एप-आधारित बाइक बुक की और कैंपस पहुंच गई। कुछ देर कतार में इंतजार करने के बाद मैं आखिरकार काउंटर पर पहुंच गया। उन्हें यह सूचित करने की मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है तो मुझे तुरंत परिसर छोड़ने के लिए कहा गया। उन्होंने मुझे यह भी बताया कि पूरी प्रक्रिया व्हाट्सएप पर की जाएगी।