फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona positive student Ushashi Chakraborty says forced to visit campus, Rabindra Bharati University denies

कोलकाता: छात्रा का दावा- कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद उसे कॉलेज आने को मजबूर किया गया, यूनिवर्सिटी ने किया इनकार

Sat, 08 Jan 2022 09:17 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 08 Jan 2022 09:17 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित रविंद्र भारती यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने कोरोना संक्रमित छात्र उषाशी चक्रवर्ती को धमकी देकर जबरदस्ती कॉलेज आने के लिए कहा।

विज्ञापन
Corona positive student Ushashi Chakraborty says forced to visit campus, Rabindra Bharati University denies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित रविंद्र भारती यूनिवर्सिटी की छात्रा उषाशी चक्रवर्ती ने आरोप लगाया है कि उसे कोरोना संक्रमण होने के बावजूद कॉलेज कैंपस आने के लिए मजबूर किया गया। उषाशी ने कहा कि कॉलेज के कर्मचारियों ने उनसे कहा कि अगर वह सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के लिए शुक्रवार को कॉलेज के साल्ट लेक परिसर में शारीरिक रूप से नहीं पहुंचती हैं तो उसकी 10,000 रुपये की प्रवेश फीस जब्त कर ली जाएगी इतना ही नहीं वह अपनी सीट भी खो सकती हैं। हालांकि यूनिवर्सिटी ने इस आरोप से साफ इनकार किया है। 

विज्ञापन


मेरी वजह से यदि कोई संक्रमित होता है तो यूनिवर्सिटी जिम्मेदार: छात्रा
सत्यापन प्रक्रिया के लिए जाने से पहले, दम दम में रहने वाली उषाशी ने फेसबुक पर अपनी आपबीती सुनाई। उषाशी ने लिखा कि यदि कोई मेरी वजह से संक्रमित हो जाता है, तो रवीन्द्र भारती विश्वविद्यालय को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।
विज्ञापन


मैंने कॉलेज में सूचित किया फिर भी नहीं सुनी गई मेरी बात
एक मीडिया समूह से बात करते हुए उषाशी ने कहा कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मैंने कॉलेज के उस नंबर पर फोन किया, जहां से मुझे शुक्रवार सुबह सत्यापन प्रक्रिया के बारे में कॉल आया था। मैंने अपने स्वास्थ्य का हवाला दिया लेकिन अधिकारी ने मुझे बताया कि आप स्पेशल नहीं हो और आपको परिसर में शारीरिक रूप से उपस्थित रहना होगा। नहीं तो आपके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मेरी सीट खत्म करने की भी धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट दिखाने कॉलेज जाना पड़ा, उसके बाद कर्मचारियों ने मुझे छोड़ा
उषाशी ने कहा कि कॉलेज अधिकारी ने जब मुझे धमकी दी को मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा था, मैंने एप-आधारित बाइक बुक की और कैंपस पहुंच गई। कुछ देर कतार में इंतजार करने के बाद मैं आखिरकार काउंटर पर पहुंच गया। उन्हें यह सूचित करने की मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है तो मुझे तुरंत परिसर छोड़ने के लिए कहा गया। उन्होंने मुझे यह भी बताया कि पूरी प्रक्रिया व्हाट्सएप पर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed