फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   corona positive five day old child of maharashtra win battle against covid 19 mother report is also negative

Corona Positive: पांच दिन के बच्चे ने कोरोना को दी मात, मां की रिपोर्ट भी निगेटिव

Fri, 03 Apr 2020 11:42 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेंबूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेंबूर Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 03 Apr 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
corona positive five day old child of maharashtra win battle against covid 19 mother report is also negative
पांच दिन के बच्चे ने कोरोना को दी मात (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच एक अच्छी खबर आई है। यहां पांच दिन के एक बच्चे ने कोरोना को मात दे दी है। चेंबूर के इस बच्चे की दो दिन पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उस समय वह केवल तीन दिन का था और देश में वायरस से संक्रमित होने वाला सबसे कम उम्र का बच्चा था। अब उसकी दोबारा जांच करने पर बच्चे और उसकी मां की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन


अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को फिर बच्चे की जांच की जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे का फैसला होगा। बच्चे के पिता ने कहा, 'बुधवार को हमें कस्तूरबा लाए जाने के बाद हम तीनों (मां-बाप और बच्चा) के नमूने लिए गए थे। जिसकी गुरुवार को रिपोर्ट आई थी।'
विज्ञापन


आज दोबारा होगी जांच
पिता ने बताया, 'डॉक्टर ने बताया है कि तीनों की रिपोर्ट निगेटिव है लेकिन शुक्रवार को दोबारा टेस्ट किया जाएगा। यदि वह रिपोर्ट भी निगेटिव आती है तो डिस्चार्ज पर फैसला हो सकता है।' बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि फिलहाल निजी लैब द्वारा जिन नमूनों को पॉजिटिव बताया जाता है उनकी हम एक बार फिर से जांच करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में मिला था कोरोना के बगल वाला बेड
नवजात के पिता ने अपने बच्चे को बेहतर इलाज दिए जाने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा, 'जिस अस्पताल में मेरी पत्नी की डिलिवरी हुई थी वहां उसे कोरोना पॉजिटिव के बगल वाला बेड मिला था। जिसके कारण यह सब हुआ। फिलहाल बच्चे और पत्नी की हालत ठीक है। हमारी सरकार से अपील है कि बच्चे को बेहतर इलाज दिया जाए। साथ ही इसके लिए जिम्मेदार निजी अस्पताल पर कार्रवाई हो।'


सील हुआ निजी अस्पताल
बृहन मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने फिलहाल उस निजी अस्पताल को सील कर दिया है जहां से बच्चे के कोरोना संक्रमित होने की आशंका जताई गई है। वहीं महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 416 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed