{"_id":"5f0118628ebc3ea17b711085","slug":"corona-patient-kept-in-ambulance-all-day-due-to-not-getting-beds-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में बेड न मिलने से कोरोना मरीज को पूरे दिन एंबुलेंस में रखा, 4 दिन बाद मरीज ने तोड़ा दम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई में बेड न मिलने से कोरोना मरीज को पूरे दिन एंबुलेंस में रखा, 4 दिन बाद मरीज ने तोड़ा दम
Sun, 05 Jul 2020 05:31 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला, नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sun, 05 Jul 2020 05:31 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ लापरवाही की भी घटनाएं आ रही हैं। मुंबई और नवी मुंबई के अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड की कमी पड़ने लगी है। नवी मुंबई में कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग के परिवार को बेड के लिए कई अस्पतालों को चक्कर लगाने पड़े। मजबूरन बुजुर्ग को पूरा दिन एंबुलेंस में गुजारना पड़ा और चार दिन बाद उसकी अस्पताल में मौत हो गई।
मृतक के परिवारवालों का आरोप है कि अस्पताल ने 64 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज को भर्ती करने की जगह पूरे दिन एंबुलेंस में रखा। भर्ती किया गया, तो परिवार को एक इंजेक्शन लाने को कहा गया। परिवारवालों का कहना है कि इंजेक्शन 32 हजार रुपये का था।
मृतक के बेटे ने कहा, हमारे पास इंजेक्शन के लिए पैसे नहीं थे। हमने महानगर पालिका अधिकारियों से मदद मांगी, लेकिन मदद नहीं की। अस्पताल में भर्ती के चार दिन बाद मेरे पिता की मौत हो गई।