फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CoronaVirus Cases in India Latest News Corona pandemic Highest single day spike of 32695 COVID19 cases and 606 deaths reported total positive cases stand at 968876

Coronavirus in India: देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 32695 नए मामले दर्ज, 606 लोगों की मौत, 968876 संक्रमित

Thu, 16 Jul 2020 01:49 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 16 Jul 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Cases in India Latest News Corona pandemic Highest single day spike of 32695 COVID19 cases and 606 deaths reported total positive cases stand at 968876
भारत में कोरोना वायरस के बीच पटरी पर लौटती जिंदगी - फोटो : PTI

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को कोरोना के नए मामलों ने फिर एक रिकॉर्ड बनाया। पहली बार एक दिन में कोरोना वायरस के 32695 नए मामले सामने आए। देश में लगातार सातवें दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 26,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन



गुरुवार सुबह अद्यतन किए गए आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 606 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 24,915 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 9,68,876 हो गए जिनमें से 3,31,146 लोगों का उपचार चल रहा है और 6,12,815 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। संक्रमित हुए लोगों में विदेशी भी शामिल हैं। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि करीब 63.24 प्रतिशत मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। 
विज्ञापन



Coronavirus Updates: देश में संक्रमित मरीजों की संख्या नौ लाख 68 हजार के पार, जानें दिनभर के अपडेट्स
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछले 24 घंटे में जिन 606 लोगों की मौत हुई है उनमें से 233 की महाराष्ट्र, 86 की कर्नाटक, 68 की तमिलनाडु, 44 की आंध्र प्रदेश, 41 की दिल्ली, 29 की उत्तर प्रदेश, 20 की पश्चिम बंगाल, 11-11 की जम्मू कश्मीर और तेलंगाना, 10 की गुजरात और नौ लोगों की मध्यप्रदेश में मौत हुई है।

पंजाब में आठ लोगों ने जान गंवाई जबकि हरियाणा में सात, असम और बिहार में छह-छह, राजस्थान में पांच, ओडिशा और पुडुचेरी में तीन-तीन, झारखंड में दो जबकि चंडीगढ़, केरल, त्रिपुरा और दादर और नगर हवेली तथा दमन और दीव में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

24 घंटे में तीन लाख 26 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 15 जुलाई तक कोरोना के लिए 1,27,39,490 नमूनों का परीक्षण किया गया। जिसमें से 3,26,826 नमूनों की जांच बुधवार को की गई।

इस वैश्विक महामारी से अब तक कुल 24,915 लोगों की मौत हुई है। इनमें से महाराष्ट्र में 10,928, दिल्ली में 3,487, तमिलनाडु में 2,167, गुजरात में 2,079, उत्तर प्रदेश में 1,012, पश्चिम बंगाल में 1,000, कर्नाटक में 928, मध्य प्रदेश में 682 और राजस्थान में 530 लोगों ने जान गंवाई।

आंध्र प्रदेश में 452, तेलंगाना में 386, हरियाणा में 319, पंजाब में 221, जम्मू कश्मीर में 206, बिहार में 180, ओडिशा में 77, उत्तराखंड में 50, असम में 46, झारखंड में 38 और केरल में 35 लोगों की मौत हुई। छत्तीसगढ़ में 20, पुदुचेरी में 21, गोवा में 18, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में 11-11, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में तीन-तीन, मेघालय और दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में दो-दो जबकि लद्दाख में एक व्यक्ति ने जान गंवाई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों की मौत किसी न किसी अन्य बीमारी के कारण हुई।

महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे अधिक 2,75,640 मामले सामने आए। इसके बाद तमिलनाडु में 1,51,820, दिल्ली में 1,16,993, कर्नाटक में 47,253, गुजरात में 44,552, उत्तर प्रदेश में 41,383 और तेलंगाना में 39,342 लोग संक्रमित पाए गए।


आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 35,451, पश्चिम बंगाल में 34,427, राजस्थान में 26,437, हरियाणा में 23,306, बिहार में 20,612 और मध्यप्रदेश में 19,643 हो गया। असम में संक्रमण के 18,666 मामले सामने आए। इसके बाद ओडिशा में 14,898, जम्मू कश्मीर में 11,666, केरल में 9,553 जबकि पंजाब में 8,799 मामले सामने आए।

छत्तीसगढ़ में 4,539, झारखंड में 4,320, उत्तराखंड में 3,785, गोवा में 2,951, त्रिपुरा में 2,268, मणिपुर में 1,700, पुडुचेरी में 1,596, हिमाचल प्रदेश में 1,341 और लद्दाख में 1,142 लोग संक्रमित पाए गए। नगालैंड में 902, चंडीगढ़ में 625 और दादर और नगर हवेली तथा दमन और दीव में 539 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए। अरुणाचल प्रदेश में संक्रमण के 462, मेघालय में 346, मिजोरम में 238, सिक्किम में 220 जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप में 176 मामले सामने आए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed