फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Pandemic also challenge like election Corona cases fast in Goa active cases more in UP

महामारी भी चुनाव जैसी चुनौती: कोरोना गोवा में तेज, सक्रिय मामले यूपी में ज्यादा

Sun, 09 Jan 2022 06:45 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 09 Jan 2022 06:45 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, नीति आयोग और इंडिया डाटा पोर्टल से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार चुनावी राज्यों में सबसे अधिक सक्रिय मरीज यूपी में हैं। गोवा में दैनिक संक्रमण मामले और मौतें बाकी अन्य चुनावी राज्याें यूपी, उत्तराखंड, पंजाब और मणिपुर की तुलना में सबसे अधिक हैं।

विज्ञापन
Corona Pandemic also challenge like election Corona cases fast in Goa active cases more in UP
कोरोना महामारी के बीच पांच राज्यों में चुनाव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

विधानसभा चुनाव की घोषणा के बीच कोरोना महामारी को लेकर इन राज्यों में वर्तमान हालात सामान्य नहीं हैं। कोरोना उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा रफ्तार से बढ़ रहा है। वहीं, गोवा में संक्रमण दर 14 फीसदी से ज्यादा दर्ज की गई है। हालांकि, इसका कारण यहां 10 लाख की आबादी पर सबसे ज्यादा लोगों की जांच बताई जा रही है। गोवा में दैनिक संक्रमण मामले और मौतें बाकी अन्य चुनावी राज्याें यूपी, उत्तराखंड, पंजाब और मणिपुर की तुलना में सबसे अधिक हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, नीति आयोग और इंडिया डाटा पोर्टल से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार चुनावी राज्यों में सबसे अधिक सक्रिय मरीज यूपी में हैं। यहां 12,327 संक्रमित उपचाराधीन हैं। इनमें से 4,103 पिछले एक दिन में सामने आए हैं। वहीं, एक मौत भी हुई है। 10 लाख की आबादी पर कोरोना जांच एक हजार से भी कम होने की वजह से यहां संक्रमण दर भी 0.6 फीसदी है।
विज्ञापन


उत्तराखंड-मणिपुर में संक्रमण दर दो के नीचे

  • उत्तराखंड और मणिपुर में सक्रिय मरीजों की संख्या क्रमशः 2,022 और 346 है। यहां संक्रमण दर क्रमशः 1.7 और 1.8 फीसदी है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • उत्तराखंड में प्रतिदिन 1,478 जांच हो रही है। जबकि, मणिपुर में 653 लोगों की जांच हो रही है।


पंजाब में यूपी से भी कम जांच
पंजाब में 9,425 सक्रिय मरीज हैं। छह जनवरी को यहां 2,738 मामले बढ़े हैं। एक मौत भी हुई। रोजाना 802 लोगों की कोरोना जांच हो रही है। यह यूपी से भी कम है। हालांकि, यहां कोरोना की साप्ताहिक संक्रमण दर यूपी, मणिपुर और उत्तराखंड से कहीं अधिक 4.9 फीसदी है।


यूपी में 44.31 फीसदी रफ्तार से बढ़ रहा संक्रमण

  • पूरे देश में तीसरा सबसे गंभीर राज्य
  • यूपी में बीते दो सप्ताह के दौरान संक्रमण के मामले 44.31 फीसदी की रफ्तार से बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। पूरे देश में कोरोना के बढ़ते मामलों में यूपी तीसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर प. बंगाल 63.44% के साथ है। पंजाब में 42.34, उत्तराखंड में 28.81, मणिपुर में 7.65 और गोवा में 27.29% बढ़ोतरी दर दर्ज की गई है।


यूपी, पंजाब में एक-तिहाई आबादी का टीकाकरण
यूपी और पंजाब में एक-तिहाई आबादी कोरोना टीके की दोनों खुराकें लेकर टीकाकरण पूरा कर चुकी है। पूरे देश में 67 फीसदी आबादी टीकाकरण पूरा कर चुकी है। रोजाना औसतन 78 लाख लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा रही है।

कहां कितने मतदाताओं का टीकाकरण

  • यूपी : 89.35 फीसदी को पहली खुराक, 52 फीसदी से अधिक को दोनों खुराक
  • पंजाब : 81.9 फीसदी को पहली और 45.6 फीसदी को दूसरी खुराक लगी
  • उत्तराखंड : 99.67 फीसदी को पहली व 82.39 फीसदी को दोनों
  • गोवा : 95.8 फीसदी से अधिक लोगों को लग चुकीं दोनों खुराकें
  • मणिपुर : 59.6 फीसदी को पहली व 44.8 फीसदी को दूसरी खुराक

आंकड़े सात जनवरी 2022 तक के हैं। पांच राज्यों के 15 करोड़ से अधिक लोगों को पहल व 9 करोड़ से अधिक लोगों को लग चुकीं टीके की दोनों खुराकें।

तकनीक का सहारा...
निर्वाचन आयोग ने 15 जनवरी तक रैलियों, रोड शो, साइकल रैलियों और भीड़ जुटाने वाले अन्य चुनाव कार्यक्रमों पर कोरोना महामारी के चलते रोक लगा दी है। ऐसे में मतदाताओं तक जल्दी पहुंच के लिए दलों को सोशल मीडिया, मैसेंजर एप और अन्य तकनीकों का सहारा लेना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed