फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona News update, Coronavirus Cases in india, Omicron updates, Health ministry updates, precautionary dose

कोरोना से जुड़ी हर खबर एक जगह: महाराष्ट्र, दिल्ली और बंगाल में घटे संक्रमण के मामले, पढ़ें और भी खबरें

Mon, 10 Jan 2022 01:23 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 10 Jan 2022 01:23 PM IST
सार

कोरोना महामारी के दौर में आपको जागरूक करने के लिए हम ला रहे कोरोना की सभी खबरें एक जगह। आप अमर उजाला पर दिन भर की कोरोना से जुड़ी हर खबर को एक जगह भी पढ़ सकते हैं...  

विज्ञापन
Corona News update, Coronavirus Cases in india, Omicron updates, Health ministry updates, precautionary dose
छात्र(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। महाराष्ट्र में सोमवार को 33,470, दिल्ली में 19,166 और पश्चिम बंगाल में 19,286 मामले सामने आए हैं। तीनों राज्यों में बीते दिन के मुकाबले कोरोना के मामले मे कमी देखी गई है। महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना 44 हजार, बंगाल में 24 हजार और दिल्ली में 22 हजार से ज्यादा मामले आए थे।

विज्ञापन


मुंबई में कोरोना के 13648 नए मामले
इस बीच मुंबई में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 13,648 नए मामले सामने आए। इस दौरान पांच लोगों की संक्रमण से मौत हुई। नए मामले एक दिन पहले की तुलना में 30 फीसदी तक कम हुए हैं। बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


बंगाल में कोरोना के 19286 नए मामले
पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोरोना के 19,286 नए मामले सामने आए, जो कि एक दिन पहले सामने आए मामलों से 5,001 कम हैं। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 17,74,332 हो गए हैं। रविवार को पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक 24,287 मामले सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुणे में पिछले एक सप्ताह में 232 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित
महाराष्ट्र के पुणे में कोविड-19 के मामलों में तीव्र वृद्धि के बीच इस साल तीन जनवरी से यहां 232 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल केवल दो पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती हैं जबकि बाकी अपने घरों में पृथक-वास में हैं।

ममता ने बंगाल भाजपा प्रमुख का हालचाल जाना
वहीं, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को फोन कर उनका हालचाल पूछा। मजूमदार एक दिन पहले कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। तृणमूल कांग्रेस में सूत्रों ने बताया कि बनर्जी ने सुबह करीब साढ़े 11 बजे मजूमदार को फोन किया। मजूमदार का शहर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों नेताओं ने करीब तीन मिनट तक बातचीत की।

कोरोना से जुड़ी अन्य खबरें पढ़े सिर्फ एक क्लिक पर
इससे पहले कोरोना महामारी का खतरनाक रूप से प्रसार भारत के साथ-साथ दुनिया के कई देशों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। अमेरिका, भारत और ब्रिटेन समेत कई देशों में इस समय रोजाना लाखों केस आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को जागरूक होना बेहद जरूरी है। आपको देश दुनिया में कोरोना से संबंधित खबरों से रूबरू होना पड़ेगा ताकि आप अपना बचाव कर सकें। आपकी चिंताओं का ख्याल रखते हुए हम एक जगह ही कोरोना से संबधित सभी खबर को रखने जा रहे हैं...

1. कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे और पांच राज्यों में चुनावों की घोषणा के बाद देश में आज से एहतियाती खुराक(Precautionary Dose) लगनी शुरू हो गई है। कोरोना वैक्सीन की यह तीसरी खुराक बूस्टर डोज के रूप में दी जा रही है।
इस लिंक पर क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर-- Booster Dose in India: कौन ले पाएगा कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज? कहां करना होगा आवेदन; यहां जानें सबकुछ

2. हरियाणा में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। इस बीच शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने घोषणा की है कि कोरोना के कारण प्रदेश के सभी स्कूल और कॉलेज 26 जनवरी तक बंद रहेंगे।  

इस लिंक पर क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर--हरियाणा में कोरोना: 26 जनवरी तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

3. तमिलनाडु सरकार के गृह विभाग द्वारा कोरोना वायरस को लेकर जारी की गई नई गाइड लाइंस के बाद रेलवे के चेन्नई मंडल ने यह नियम लागू किया है। 
इस लिंक पर क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर--Chennai Railway New Rules: कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक नहीं लगी तो ट्रेन में सफर नहीं, चेन्नई मंडल का फैसला

4. देश में कोविड संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। संक्रमितों की संख्या में छह गुना साप्ताहिक वृद्धि हुई है। इसकी मुख्य वजह ओमिक्रॉन वैरिएंट को माना जा रहा है। 
इस लिंक पर क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर-- एक सप्ताह में छह गुना बढ़े संक्रमित: ओमिक्रॉन ने बढ़ाई मुसीबत, वैक्सीन को दे रहा चकमा, मौतें भी बढ़ीं

5. बजट सत्र से पहले संसद कोरोना की गिरफ्त में है। महज चार दिन में लोकसभा और राज्यसभा के 400 से अधिक कर्मचारी और अधिकारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। 
इस लिंक पर क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर--  Covid-19: संसद के बजट सत्र पर कोरोना का साया, हालात काबू करने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

6. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
इस लिंक पर क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर-- ICMR Guideline: अब कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए सभी लोगों की नहीं होगी जांच, जानिए किन लोगों को कराना होगा परीक्षण

7. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर खुद यह जानकारी दी।
इस लिंक पर क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर-- तीसरी लहर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर कहा- लक्षण हल्के, घर में खुद को आइसोलेट किया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed