{"_id":"61dc0ff28c7b3a077c0c01c6","slug":"defence-minister-rajnath-singh-covid-19-positive-says-he-is-under-home-quarantine-with-mild-symptoms-news-and-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर कहा- लक्षण हल्के, घर में खुद को आइसोलेट किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तीसरी लहर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर कहा- लक्षण हल्के, घर में खुद को आइसोलेट किया
Mon, 10 Jan 2022 04:22 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 10 Jan 2022 04:22 PM IST
सार
उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने और क्वारैंटाइन होने की अपील की।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह, रक्षामंत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर खुद यह जानकारी दी। रक्षा मंत्री ने बताया कि उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण हैं और फिलहाल वे घर पर ही क्वारैंटाइन हो गए हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने और क्वारैंटाइन होने की अपील की।
राजनाथ सिंह ने पिछले साल मार्च में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा था, ''बस हो गया। आरआर अस्पताल में आज कोरोना वैक्सीन की पहली डोज मुझे लगाई गई। इस ड्राइव द्वारा देश को कोविड-19 मुक्त बनाने के भारत के संकल्प को मजबूत किया गया है। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित और परेशानी मुक्त है।''
गौरतलब है कि जब रक्षा मंत्री ने टीके की डोज ली थी, तब केंद्र सरकार कोविशील्ड और कोवाक्सिन दोनों ही वैक्सीन की डोज 28 से 42 दिन के अंतराल पर दे रही थी। ऐसे में माना जा सकता है कि राजनाथ को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज अप्रैल में मिली होगी। इस लिहाज से वे कोरोना टीकाकरण पूरा कराने के लगभग नौ महीने बाद फिर से संक्रमित हो गए हैं।