फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Booster dose Precautionary dose third dose of corona vaccine start from today Who is able and where to apply know everything

Booster Dose in India: कौन ले पाएगा कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज? कहां करना होगा आवेदन; यहां जानें सबकुछ

Mon, 10 Jan 2022 08:25 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 10 Jan 2022 08:25 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 10 जनवरी से देश में एक करोड़ स्वास्थ्यकर्मी, तीन करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर और 2.75 करोड़ पहले से बीमार 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की एहतियाती खुराक मिलना शुरू हो गई है। 
 

विज्ञापन
Booster dose Precautionary dose third dose of corona vaccine start from today Who is able and where to apply know everything
तमिलनाडु में वरिष्ठ नागरिकों को लगाई गई एहतियाती खुराक - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे और पांच राज्यों में चुनावों की घोषणा के बाद देश में आज से एहतियाती खुराक(Precautionary Dose) लगना शुरू हो  गई है। कोरोना वैक्सीन की यह तीसरी खुराक बूस्टर डोज के रूप में दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने 25 दिसंबर को ही एहतियाती खुराक को लेकर एलान किया था। यह तीसरी खुराक फिलहाल हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ गंभीर बीमारियों से ग्रसित वरिष्ठ नागरिकों को ही दी जाएगी। आइए, जानें इसके बारे में सबकुछ...

विज्ञापन

किसको लगेगी एहतियाती खुराक?
देश में फिलहाल हेल्थ वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स या फिर वरिष्ठ नागरिक जो गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं, उन्हें ही एहतियाती खुराक या बूस्टर डोज लगेगी। गंभीर बीमारियों से ग्रसित वरिष्ठ नागरिक अपने डॉक्टर की सलाह पर ही एहतियाती खुराक ले सकेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या इसके लिए पंजीकरण आवश्यक है? अगर हां, तो कैसे होगा?
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से साफ किया गया है कि एहतियाती खुराक के लिए किसी भी प्रकार के पंजीकरण के आवश्यकता नहीं पड़ेगी। पुराने पंजीकरण के आधार पर ही उन्हें कोरोना वैक्सीन की तीसरी खुराक दी जाएगी। 

विज्ञापन

अप्वाइंटमेंट भी जरूरी है क्या?
एहतियाती खुराक के लिए CoWin एप पर बदलाव किया गया है। एप पर तीसरे डोज को लेकर फीचर जोड़ दिया गया है। ऐसे में आप सीधे इस फीचर के जरिए अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं। इसके अलावा सीधे वैक्सीनेशन सेंटर जाकर तीसरी खुराक लगवा सकते हैं। यहां भी आपको नया पंजीकरण करवाने की आवश्कता नहीं पड़ेगी। 




 

दोनों खुराक और तीसरे डोज के बीच अंतर होना चाहिए क्या?
हां, अगर आपको कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लग चुकी हैं और नौ महीने का समय बीत चुका है, तभी आप तीसरी खुराक के लिए पात्र होंगे। 

एहतियाती खुराक को लेकर कोई मैसेज आएगा क्या?
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से उन लोगों को मैसेज भेजा जा रहा है, जो नौ महीने पहले वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं। इसके अलावा मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि अगर किसी को मैसेज नहीं मिलता है तो वह खुद से अपनी दूसरी खुराक के बीच अंतर देख लें। 

क्या एहतियाती खुराक में कोई भी वैक्सीन ले सकते हैं?
नहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसको लेकर भी साफ कहा है कि एहतियाती खुराक या तीसरी डोज उसी वैक्सीन की दी जाएगी, जो आपको पहले से लगी है। यानी अगर आपने कोरोना वैक्सीन कोवॉक्सिन को दोनों डोज लिए हैं तो तीसरा डोज भी इसी का लगेगा। इसी तरह कोविशील्ड लेने वाले लोगों को कोविशील्ड की ही एहतियाती खुराक दी जाएगी। 

वैक्सीनेशन सेंटर पर किसी तरह के कागज ले जाने होंगे?
हां, एहतियाती खुराक लगवाने के लिए वोटर आईडी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक पहचान पत्र लेकर जरूर जाएं। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed